Homeछत्तीसगढ़पैसे लौटा दो..कहने पर दिव्यांग टीचर की गला काटकर हत्या:ट्राइसाइकिल सहित डेडबॉडी...

पैसे लौटा दो..कहने पर दिव्यांग टीचर की गला काटकर हत्या:ट्राइसाइकिल सहित डेडबॉडी जलाई, जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने पर रकम वापस मांगी, इसलिए मारा

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जमीन विवाद में दिव्यांग टीचर का मर्डर हुआ है। ग्राम जर्वे के रहने वाले टीमन लाल ने टीचर देवानंद भारद्वाज (42) से जमीन खरीदने के लिए 7 लाख में सौदा किया था और पैसे भी दे दिए थे। पैसे देने के बावजूद टीमन ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और ना ही पैसा वापस लौटाया। जब टीचर ने उससे अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी और दिव्यांग टीचर का ट्राइसाइकिल भी जला दिया था। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… पढ़िए सिलसिलेवार हत्या की पूरी कहानी… दरअसल देवानंद भारद्वाज (42) ग्राम पिहरीद के शासकीय स्कूल में पदस्थ था। दोनों पैरों से दिव्यांग था और परिवार के साथ ग्राम जर्वे में रहता था। जबकि आरोपी टीमन लाल मनहर जम्मू-कश्मीर में ईट भट्ठी में काम करता है और 3 दिन पहले ही गांव लौटा था। देवानंद भारद्वाज ने टीमन लाल मनहर से 7 लाख रुपए में जमीन खरीदने का सौदा तय किया था। टीचर ने पैसे भी दे दिए थे। लेकिन टीमन लाल ने ना तो जमीन की रजिस्ट्री कराई और न ही पैसे वापस लौटाए। मारपीट के बाद कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा गुरुवार (19 मार्च) शाम करीब 5 बजे पान दुकान के पास देवानंद और टीमन लाल के बीच जमीन सौदे को लेकर विवाद हुआ। देवानंद ने जमीन की रजिस्ट्री कराने या दी गई रकम वापस लौटाने की बात कही, जिससे विवाद और बढ़ गया। गुस्से में टीमन लाल मारपीट करने करने लगा। झगड़े के बाद जब देवानंद वापस घर लौट रहा था। तभी सूनसान जगह में आरोपी टीमन वहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और गला काटकर उसकी हत्या कर दी। कुल्हाड़ी से उसने कई वार किए थे। शव और ट्राइसाइकिल को किया आग के हवाले बाद में शव को ट्राइसाइकिल सहित जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने क्या डालकर बॉडी जलाने की कोशिश की, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस बोली- जल्द गिरफ्तारी होगी जले हुए स्थल से सैंपल इकट्ठे किए और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103, 238 BNS में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 6 इंच जमीन के लिए फरसा से गला काटने का..VIDEO: भतीजे के वार करते ही जमीन पर गिरा चाचा, थाने पहुंचकर बोला- मैंने उसे मार-डाला छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 6 इंच जमीन के लिए भतीजे ने फरसे से चाचा का गला काट दिया। गितकेरा गांव में 2 भाइयों के बीच घर बनाने को लेकर विवाद हुआ। दोनों भाई का घर अगल-बगल में है। बड़ा भाई घर बनवा रहा था। आरोप है कि उन्होंने छोटे भाई के घर की 6 इंच जमीन पर कब्जा कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here