एमपी के गुना में सिवनी जैसा एक और संदिग्ध हवाला कांड सामने आया है। आरोप है कि पुलिस ने गुजरात के एक जीरा कारोबारी की कार से करीब 1 करोड़ रुपए कैश पकड़े, लेकिन 20 लाख रुपए रखकर उसे छोड़ दिया। मामले ने तब नया मोड़ लिया, जब गुजरात के एक IPS अधिकारी का फोन आने के बाद धरनावदा पुलिस ने लिए गए 20 लाख रुपए भी वापस कर दिए। हाईवे चेकिंग में रोकी गई स्कॉर्पियो घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र की रूठियाई चौकी पर नेशनल हाईवे-46 पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुजरात नंबर (GJ 05 RK 9351) की स्कॉर्पियो को रोका। तलाशी में गाड़ी से करीब 1 करोड़ रुपए कैश मिलने की बात सामने आई। 20 लाख में व्यापारी से की ‘सेटिंग’ बताया जा रहा है कि गाड़ी को साइड में ले जाकर पुलिस और व्यापारी के बीच ‘डील’ हुई। 20 लाख रुपए में मामला तय हुआ, जिसके बाद पुलिस ने 80 लाख रुपए लौटाकर उन्हें जाने दिया। इधर देर रात DIG अमित सांघी रूठियाई पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने SP अंकित सोनी के साथ थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत की। ग्राफिक्स से समझिए पूरा मामला SP बोले- शिकायत नहीं, फिर भी जांच गुना SP अंकित सोनी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। गाड़ी मालिक ने भी घटना से इनकार किया है, बावजूद इसके पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। सीनियर अफसरों को नहीं दी जानकारी शुरुआती तौर पर यह जानकारी भी सामने आई है कि ये पूरा सेटलमेंट का खेल थाना स्तर पर ही हुआ। थाना स्तर के पुलिसकर्मियों ने ही इस पूरे खेल को अंजाम दिया। गाड़ी में इतनी बड़ी रकम पकड़ने की किसी भी प्रकार की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई। यह खबरें भी पढ़ें 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस, SDOP समेत 6 गिरफ्तार सिवनी जिले में 3 करोड़ रुपए के हवाला कांड में पुलिस ने एसडीओपी पूजा पाण्डेय समेत 6 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश के बाद 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, अवैध रूप से रोकना, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… सिवनी हवाला कांड- बालाघाट DSP समेत 4 गिरफ्तार सिवनी में 8-9 अक्टूबर की दरमियानी रात हुए 3 करोड़ रुपए के हवाला लूट मामले में जबलपुर क्राइम ब्रांच ने बालाघाट के डीएसपी पंकज मिश्रा, साइबर सेल के कॉन्स्टेबल प्रमोद सोनी और पंजू गिरी गोस्वामी और पूजा पांडे के जीजा वीरेंद्र दीक्षित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले ही सिवनी एसडीओपी रहीं पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मी जेल में हैं। पूजा पांडे को रीवा जेल में रखा गया है, जबकि 10 अन्य पुलिसकर्मियों को नरसिंहपुर जेल भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर
