Homeमध्यप्रदेशपुलिस टीम पर हमला, पूर्व पटवारी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार:रीवा में ओवरब्रिज...

पुलिस टीम पर हमला, पूर्व पटवारी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार:रीवा में ओवरब्रिज पर शराबियों को हटाने गई थी टीम; न्यायालय में पेश, जेल भेजा

रीवा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक पूर्व पटवारी भी शामिल है। घटना के बाद पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए चार आरोपियों में विकास पाल,विजय पाल,पूर्व पटवारी दिनेश कुमार पाठक,नीरज साहू उर्फ सचिन शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में रीवा के पड़रा के रहने वाले हैं। बता दे कि मंगलवार देर रात रेलवे ओवरब्रिज के पास कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें हटाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल के अनुसार, इसी दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी और शासकीय कार्य में बाधा डाली। रातों-रात आरोपियों को किया राउंडअप घटना के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को राउंडअप कर लिया और बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर मौके पर ले जाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मारपीट की घटना को स्वीकार करते हुए कई अहम जानकारियां दीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पर भी उठे सवाल घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि विवाद के दौरान पुलिसकर्मी भी नशे में थे, जिससे मामला बढ़ा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here