Homeमध्यप्रदेशपुजारी पर 1 करोड़-फॉर्च्यूनर के लिए प्रताड़ना के आरोप:दूसरी पत्नी बोली-इंदौर के...

पुजारी पर 1 करोड़-फॉर्च्यूनर के लिए प्रताड़ना के आरोप:दूसरी पत्नी बोली-इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी ने शादी के 4 महीने बाद घर से निकाला

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार की बहू इंदिरा भट्ट ने अपने पति पुनीत भट्ट और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया है। इसमें दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और घर से निकालने की बात कही है। इंदिरा के अनुसार, उनकी शादी 17 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी है। पति ने संतान की इच्छा के चलते विवाह किया था। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। जुलाई 2025 के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। पति समेत सास, ननद, नंदोई और देवरों ने मिलकर दहेज के लिए दबाव बनाया। मायके से 1 करोड़ रुपए और फॉर्च्यूनर कार लाने की मांग की। मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना दी गई। अपमानित किया गया। महिला का आरोप- खाना नहीं दिया, घर में बंद करके रखा महिला का आरोप है कि उसे कई बार खाना नहीं दिया जाता था। घर में बंद कर दिया जाता था। उसे नौकरी करने से भी रोका गया, ताकि वह आर्थिक रूप से कमजोर बनी रहे। विरोध करने पर पति उसे अलग कमरे में ले जाकर धमकाता था। परिवार के अन्य सदस्य भी उसका उत्पीड़न करते थे। यह भी बताया कि ससुराल वालों ने उसके जेवर और करीब 5 लाख रुपए नकद अपने पास रख लिए। जब उसने इन्हें वापस मांगा, तो उसके साथ और ज्यादा प्रताड़ित किया गया। दत्तक पुत्र की पत्नी गर्भवती हुई तो मुझे परेशान करने लगे इंदिरा ने आवेदन में बताया कि पुनीत भट्ट की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपने बड़े पिता स्व. मनोहर भट्ट के तीसरे बेटे उदित को गोद लिया था। जुलाई 2025 में जब उदित की पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी मिली, तब से पुनीत सहित पूरे ससुराल का रवैया उनके प्रति बदल गया। इंदिरा ने बताया, उनसे कहा गया कि एक करोड़ रुपए और फॉर्च्यूनर कार लाओ, तभी घर में शांति से रहने दिया जाएगा। जब उन्होंने असमर्थता जताई, तो सितंबर में घर से निकाल दिया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उनकी ननद प्रतिमा नागर ने उनके लाखों रुपए के जेवर अपने पास रख लिए। दत्तक पुत्र ने मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई इंदिरा का आरोप है कि दत्तक पुत्र उदित ने अपनी पत्नी कुमकुम के मामले में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। पुलिस भी उन्हें बेवजह परेशान करती रही। इस मामले में खजराना पुलिस उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है, जिसे निरस्त कराने के लिए वह कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। मायके में रह रही, बदनाम करने की धमकी मिली महिला ने बताया कि वह मायके में रहने को मजबूर है। ससुराल पक्ष उसे झूठे मामलों में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दे रहा है। साथ ही, अपने प्रभाव का हवाला देकर पुलिस कार्रवाई रुकवाने की बात भी कही जा रही है। महिला ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि इंदिरा का आवेदन मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here