Homeदेशपीएम मोदी आज गुजरात जाएंगे:साणंद में देश के दूसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का...

पीएम मोदी आज गुजरात जाएंगे:साणंद में देश के दूसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, 20 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम और वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय जैन धर्म की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है। पीएम मोदी दोपहर 12:45 बजे साणंद स्थित देश के दूसरे कायन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही यहां प्रोफेशनल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। पहला प्लांट भी फरवरी 2026 में साणंद में ही शुरू हुआ था। चिप्स को कैलिफोर्निया भेजा जाएगा म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें म्यूजियम में सात अलग-अलग विंग हैं, जहां दुर्लभ जैन चट्टानों, पत्थर और धातु की मूर्तियां, प्राचीन पांडुलिपियां, सिक्के, चांदी के रथ और मिनिएचर पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं। म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें रखी गई हैं, जो जैन धर्म के विकास और उसके सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती हैं। वाव-थराड में 20 हजार करोड़ की परियोजनाएं इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब 4 बजे वाव-थराड पहुंचेंगे, जहां वे 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आदिवासी विकास और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 5,100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह एक्सप्रेसवे धोलेरा विशेष निवेश रीजन (DSIR) की समन्वय को मजबूत करेगा और औद्योगिक विकास को गति देगा। इसके अलावा वे इदार-बडोली बाइपास के चार लेन निर्माण और NH-754K के धोलेवीरा-मौवाना-वाव-सांतलपुर सेक्शन के उद्घाटन का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं से पर्यटन स्थल, खासकर धोलेवीरा, तक पहुंच आसान होगी और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा। ———————————————- ये खबर भी पढ़ें… PM ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, ₹22,516 करोड़ से बना प्लांट पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि 10-11 साल पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा कम होती थी। पहले देश की पहचान सॉफ्टवेयर के रूप में थी, आज भारत हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जाने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here