Homeमध्यप्रदेशपार्षद की तीसरी शादी…बेटे ने की सौतेली मां की हत्या:बेटी बोली- साहिल...

पार्षद की तीसरी शादी…बेटे ने की सौतेली मां की हत्या:बेटी बोली- साहिल और उसके दोस्त ने मम्मी को मारा, बीच सड़क चाकू घोंपे

मंदसौर में भाजपा पार्षद की पत्नी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वार्ड नंबर 15 से भाजपा पार्षद शाहिद मेव के बेटे ने पिता की तीसरी शादी से नाराज होकर सौतेली मां की हत्या कर दी। आरोपी बेटे का नाम साहिल बताया जा रहा है। देर शाम पुलिस ने साहिल और उसके सहयोगी सोहेल को जावरा हुसैन टेकरी दरगाह के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, शाहिद मेव ने करीब सात महीने पहले रुबीना से तीसरा निकाह किया था। इस पर साहिल ने रंजिश पाल ली थी। पारिवारिक तनाव और गुस्से के चलते उसने अपनी सौतेली मां को रास्ते से हटाने की साजिश रची। बता दें] गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे अभिनंदन नगर में रुबीना की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमला उस समय हुआ, जब वह मदारपुरा स्थित मायके से ऑटो में सवार होकर किराए के मकान लौट रही थीं। वह मकान के पास पहुंची, तभी अपाचे बाइक पर सवार दो युवक आए। एक युवक ने चाकू से रुबीना के पेट, सीने और सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी फरार हो गए। लहूलुहान रुबीना को शाहिद जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय बिजली बंद, सीसीटीवी में नहीं हुई रिकॉर्डिंग घटना के समय बिजली बंद होने के कारण घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात रिकॉर्ड नहीं हो सकी। हालांकि, पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। पुलिस के अनुसार मिले सुरागों से यह स्पष्ट हुआ है कि घटना को सौतेले बेटे ने ही अंजाम दिया है। रुबीना का चौथा निकाह था, एक बेटा और बेटी भी है जानकारी के अनुसार, रुबीना की पहली शादी करीब 10 साल पहले जावरा में हुई थी, जो 8 साल बाद तलाक में बदल गई। दूसरी शादी तलाक के एक साल बाद दिल्ली के एक व्यक्ति से हुई, जो डेढ़ साल चली। तीसरी शादी भीलवाड़ा में हुई, जिससे उन्हें एक 6 वर्षीय बेटा और 4 वर्षीय बेटी है। कुछ साल बाद यह रिश्ता भी टूट गया। करीब सात महीने पहले रुबीना ने शाहिद मेव से चौथा निकाह किया था। पार्षद शाहिद मेव भी कर चुके हैं तीन शादियां शाहिद मेव की पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटा साहिल है, जिस पर हत्या का आरोप है। दूसरी पत्नी से भी उनके दो बच्चे हैं। तीसरी पत्नी रुबीना की इस हत्याकांड में मौत हो चुकी है। मासूम बेटी ने की हत्यारे की पहचान दैनिक भास्कर के हाथ रुबीना की मासूम बेटी का एक वीडियो भी लगा है। वीडियो में बच्ची रोते हुए बताती है कि दो लड़के आए थे, जिनमें एक साहिल था और दूसरा उसका दोस्त था, जिसने उसकी मां को चाकू मारा। ऑटो चालक सीताबाई डाबी ने बताया कि रुबीना शुक्ला चौक से उनकी ऑटो में बैठी थीं। घर के पास पहुंचने पर रुबीना ने अपनी बेटी को बैठाने के लिए ऑटो रुकवाया, तभी पीछे से बाइक सवार युवक आए और कहा, “तुम नहीं छोड़ रही,” और चाकू से हमला कर फरार हो गए। रुबीना के भाई पीरु शाह ने कहा कि हत्या के जो भी दोषी हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस पार्षद शाहिद मेव और साहिल के साथ बताए जा रहे सोहेल के पिता भुरू पहलवान को थाने बुलाकर पूछताछ कर चुकी है। ये खबर भी पढ़े- भाजपा पार्षद की पत्नी की हत्या, चाकू घोंपे…आंतें बाहर निकलीं:मंदसौर में बदमाशों ने किए 4 से 5 वार, पिता के घर से लौट रही थी

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here