Homeमध्यप्रदेशपत्नी और दूसरे पति पर FIR:बिना तलाक लिए दूसरी शादी की; पहले...

पत्नी और दूसरे पति पर FIR:बिना तलाक लिए दूसरी शादी की; पहले पति से मांगे थे 2 लाख रुपए

धार जिले के मेहगांव में 35 वर्षीय जितेंद्र कोगे की आत्महत्या के मामले में उसकी पत्नी लक्ष्मी और दूसरे पति संतोष भालसे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह एफआईआर दर्ज की। आरोप है कि लक्ष्मी ने बिना तलाक दूसरी शादी की थी और पहले पति जितेंद्र से साथ रहने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की थी। यह घटना 27 फरवरी की रात को हुई थी। 28 फरवरी की सुबह परिजनों ने जितेंद्र को अपने कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। उसे तत्काल धामनोद शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. पंकज धाकड़ ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीडियो के आधार पर मामला दर्ज धामनोद पुलिस ने इस मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मृतक जितेंद्र ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी पर बिना तलाक दूसरी शादी करने और उसे परेशान करने का आरोप लगाया था। परिजनों के मुताबिक, जितेंद्र ने कुछ साल पहले लक्ष्मी से नातरा विवाह किया था। दोनों मजदूरी के लिए गुजरात गए थे, जहां से लक्ष्मी बिना बताए चली गई थी। जितेंद्र ने जब लक्ष्मी की तलाश की, तो उसे पता चला कि उसने संतोष पिता गेंदालाल भालसे, निवासी ग्राम मरदाना, चौकी बेड़ियां, थाना सनावद, जिला खरगोन से विवाह कर लिया है। वापस लेने पहुंचे तो मांगे रुपए जितेंद्र और उसके ससुर कैलाश जब लक्ष्मी को वापस लाने गए, तो उसने संतोष के साथ शादी करने की बात कहकर साथ जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान उसने कथित तौर पर जितेंद्र से 2 लाख रुपए की मांग भी की थी। पुलिस ने अब लक्ष्मी और संतोष भालसे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here