Homeछत्तीसगढ़पति-पत्नी ने सड़क किनारे पेड़ पर लगाई फांसी:बिलासपुर में एक ही फंदे...

पति-पत्नी ने सड़क किनारे पेड़ पर लगाई फांसी:बिलासपुर में एक ही फंदे से लटकती मिली लाश, ससुर से अलग रहना चाहती थी बहू

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात पति-पत्नी का शव एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है। दोनों ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा के रहने वाले प्रकाश यादव (26) और पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बहू ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी के चलते दंपती के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति-पत्नी सामान समेट कर किराए के मकान से बाहर निकले। इसके बाद दोनों ने सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास नीम पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, साल भर पहले ही गतौरी की रहने वाली पूर्णिमा से प्रकाश यादव की शादी हुई थी। वे चिंगराजपारा स्थित कदमपारा में किराए के मकान में रहते थे। प्रकाश रोजी-मजदूरी करता था। पूर्णिमा अपने ससुर दिलहरण यादव से अलग रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होते रहता था। रविवार रात भी दंपती का इसी बात पर विवाद हो गया दोनों अलग रहने के लिए राजी भी हो गए, जिसके बाद सामान भी पैक कर लिया। इसके बाद दंपती बाहर निकले। फिर सड़क किनारे नीम पेड़ पर फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम फंदे पर शव लटकता देख लोगों ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास को लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिलते ही प्रकाश के पिता दिलहरण भी मौके पर पहुंचे। पीएम के लिए भिजवाया शव फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के गले में एक ही कपड़े का फंदा लगा था। मामले में दिलहरण यादव का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस बोली- घर से घूमने निकले थे पति-पत्नी सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी घर से घूमने के लिए निकले थे। जबकि पिता घर में सो रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी ने पेड़ पर एक ही फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच पड़ताल जारी है। ………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बेटे की मौत के सदमे में पति-पत्नी ने लगाई फांसी,VIDEO: 4 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, लिखा-खुद को शिव में अर्पण कर रहे,खुशी-खुशी करें विदाई छत्तीसगढ़ के जांजगीर-जांपा जिले में इकलौते बेटे की मौत से दुखी होकर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के आंगन में लगे पेड़ में दोनों का फंदे पर लटकता शव मिला है। उन्होंने 4 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here