Homeमध्यप्रदेशपं. प्रदीप मिश्रा की कथा में महिला को हार्ट-अटैक, मौत:पंडाल में बैठते...

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में महिला को हार्ट-अटैक, मौत:पंडाल में बैठते ही बिगड़ी तबीयत, यूपी के इटावा से आई थीं शिव महापुराण सुनने

ग्वालियर जिले के डबरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में शुक्रवार को एक दुखद घटना हो गई। यहां कथा शुरू होने से कुछ ही देर पहले पंडाल में बैठी उत्तर प्रदेश की 65 वर्षीय महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान इटावा (उत्तर प्रदेश) निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। वह दो दिनों से डबरा के नवग्रह शक्ति पीठ पर कथा में शामिल हो रही थीं। शुक्रवार सुबह जैसे ही वह पंडाल में अपनी जगह पर बैठीं, अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने की बचाने की कोशिश पुष्पा देवी के रिश्तेदार संतोष सोनी ने बताया कि वे सुबह समय पर कथा स्थल पहुंच गए थे। अचेत होने के बाद परिजनों ने उनकी छाती को पंप किया (CPR देने की कोशिश की), लेकिन उनके मुंह से झाग निकलने लगा। उन्हें तत्काल कथा परिसर में बने अस्थायी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। देखिए तस्वीरें पहले से चल रहा था हृदय रोग का इलाज परिजनों के अनुसार, पुष्पा देवी लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। लगभग दो साल पहले उन्हें गंभीर समस्या हुई थी, जिसके बाद से उनका इलाज जारी था। बीमार होने के बावजूद वह भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था के कारण डबरा में अपने रिश्तेदारों के यहां रुककर कथा सुनने पहुंची थीं। 11 फरवरी को इटावा से आई थीं डबरा पुष्पा देवी 11 फरवरी को अपनी ननद के साथ इटावा से डबरा आई थीं। वे यहां सराफा बाजार स्थित अपने रिश्तेदारों के घर रुकी हुई थीं। दो दिन से वे नियमित रूप से गाड़ी से कथा सुनने जा रही थीं, लेकिन शुक्रवार की सुबह उनकी अंतिम सुबह साबित हुई। नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हो रही कथा दरअसल, डबरा में नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तहत पं. मिश्रा की कथा का आयोजन किया गया है। समारोह के पहले दिन 10 फरवरी को कलश यात्रा शुरू होने से पहले भगदड़ मच गई थी, जिसमें 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई। बच्ची समेत 8 लोग घायल हुए थे। भगदड़ तब मची जब कलश यात्रा से पहले कलश बांटे जा रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने अचानक स्टेडियम का गेट खोल दिया, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। महिलाएं एक दूसरे पर गिर गईं। रति की बहू ने पुलिसकर्मियों की लापरवाही से हादसा होने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था- भीड़ को कंट्रोल नहीं किया गया। इसी वजह से सास रति साहू को भीड़ कुचलते निकल गई। घायल सास को अस्पताल लेकर गए, तो डॉक्टर्स ने लापरवाही बरती। यहां ऑक्सीजन के लिए मेरी सास 30 मिनट तक तड़पती रही। ये खबरें भी पढ़ें…
डबरा में कलश बांटते वक्त भगदड़…VIDEO:महिला की मौत, बच्ची समेत 8 घायल मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कलश यात्रा शुरू होने से पहले भगदड़ मच गई। इसमें 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई। बच्ची समेत 8 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है। ग्वालियर रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… पं. मिश्रा ने बताया ‘एक लोटे जल’ का महत्व: नवग्रह पीठ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब ग्वालियर जिले के डबरा नवग्रह पीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गुरुवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण की महिमा बताते हुए भक्तों को भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here