Homeमध्यप्रदेशपंजाब में पत्नी का हत्यारा बर्खास्त कैप्टन MP में पकड़ाया:पांढुर्णा में पहचान...

पंजाब में पत्नी का हत्यारा बर्खास्त कैप्टन MP में पकड़ाया:पांढुर्णा में पहचान छिपाकर रेमंड कंपनी में इंचार्ज बना; उम्रकैद मिली थी

पंजाब में फाजिल्का जिले के अबोहर में पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाने के बाद फरार हुए सेना के बर्खास्त कैप्टन संदीप तोमर को पुलिस ने मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां पहचान छिपाकर रेमंड कंपनी में इंचार्ज के तौर पर काम कर रहा था और किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह करीब 4 साल से फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। पंजाब पुलिस ने तकनीकी इनपुट के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से शुक्रवार रात घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे अबोहर ले जाकर रविवार को जज के आवास में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हुलिया बदलकर रह रहा था, पहचान छिपाई लोधोखडा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले के मुताबिक, आरोपी पांढुर्णा के बोरगांव स्थित विजय ग्राम कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रहा था। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था और अपनी पहचान पूरी तरह छिपा रखी थी, ताकि कोई उसे पहचान न सके। शादी के 5 महीने बाद कर दी थी हत्या फरवरी 2013 में कानपुर निवासी संदीप तोमर की शादी लखनऊ की श्वेता सिंह से हुई थी। उस समय वह अबोहर कैंट में सेना में कैप्टन के पद पर तैनात था। शादी के करीब 5 महीने बाद जुलाई 2013 में श्वेता सिंह का शव उनके सरकारी आवास में मिला। पहले आत्महत्या बताया, जांच में हत्या निकली संदीप ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन मृतका के पिता राम नरेश के बयान पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। जांच में सामने आया कि श्वेता ने फांसी नहीं लगाई थी, बल्कि गला दबाकर उनकी हत्या की गई थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और सेना ने भी उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया। हाईकोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद, फिर हो गया फरार आरोपी करीब 5 साल जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आया था। केस की सुनवाई के दौरान मृतका के परिजनों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया। 23 सितंबर 2022 को हाईकोर्ट ने संदीप तोमर को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। फैसले के बाद वह फरार हो गया था। रेमंड कंपनी: देशभर में फैला टेक्सटाइल नेटवर्क Raymond Limited देश की प्रमुख टेक्सटाइल और गारमेंट कंपनियों में शामिल है। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के ठाणे में है। कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग और गारमेंट यूनिट्स महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में फैले हैं। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में इसकी प्रमुख गारमेंट यूनिट संचालित होती है, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। यह खबर भी पढ़ें शिवपुरी से AAP विधायक गिरफ्तार, रेप केस में फरार थे पंजाब के पटियाला की पुलिस ने दो साल पुराने रेप केस में 6 महीने से फरार चल रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार किया है। वे पंजाब की सनौर सीट से पहली बार विधायक बने थे। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here