Homeछत्तीसगढ़नेपाली महिलाओं ने कस्टमर से सेक्स करने कहा:मना करने पर सैलरी रोकी,...

नेपाली महिलाओं ने कस्टमर से सेक्स करने कहा:मना करने पर सैलरी रोकी, बिलासपुर में फैमिली सैलून के नाम पर चल रहा था स्पा सेंटर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने कस्टमर को जब स्पेशल सर्विस देने से मना किया, तो स्पा संचालक ने उसके 6 महीने की सैलरी रोक दी। 2 नेपाली मूल की महिलाएं शहर में स्पा सेंटर चला रही है। जहां अंबिकापुर की युवती काम करती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि महिला संचालक ने उसे कस्टमर के बॉडी मसाज, थैरेपी, फेसियल जैसी सर्विस देने को कहा था। लेकिन बाद में स्पेशल सर्विस के नाम पर कस्टमर से सेक्स करने के लिए दबाव बनाने लगी। मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है। जांच में सामने आया है कि फैमिली सैलून के नाम पर महिलाएं स्पा सेंटर चला रही थी।
अब जानिए पूरा मामला पीड़िता युवती अंबिकापुर की रहने वाली है। 7 फरवरी को उसने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, बिलासपुर के सत्यम चौक स्थित आइवरी स्पा सेंटर में 2 महिलाएं स्पा सेंटर का संचानल करती है। पूजा डेकाल संचालक और नीरू तमंग मैनेजर है। दोनों नेपाल मूल की रहने वाली है, लेकिन आधार कार्ड यहां का बनवाकर रह रही है। पीड़ित युवती दोनों महिलाओं के संपर्क में आई। जिसके बाद उसे अच्छी कमाई और नौकरी का लालच दिया गया। इसके बाद उसे बिलासपुर बुलाकर आइवरी स्पा सेंटर में काम पर रखा गया। युवती का कहना है कि शुरुआत में उससे सामान्य काम कराया गया। मसाज, थैरेपी, फेसियल जैसी सर्विस के लिए बात हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार करने पर 6 महीने की सैलरी भी रोक दी गई। जिससे वह आर्थित परेशानी में आ गई। ग्राहकों से 2 से 3 हजार वसूले जाते थे पुलिस जांच में सामने आया है कि, स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से 2 हजार से 3 हजार रुपए तक लिए जाते थे। युवती को इसमें से 1 हजार से 1500 रुपए देने की बात कही जाती थी, लेकिन कई बार वह पैसा भी नहीं दिया जाता था। पीड़िता के मुताबिक, संचालिका और मैनेजर ही अधिकतर रकम रख लेते थे। नौकरी का झांसा देकर कराया जाने लगा गलत काम युवती का कहना है कि उसे नौकरी का लालच देकर उसे जबरन देह व्यापार में धकलने की कोशिश की गई। जब उसने विरोध किया तो उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया और पैसों का दबाव बनाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 143(1)(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस, अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3(5) के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। शहर के दूसरे स्पा सेंटर भी जांच के घेरे में इस मामले के बाद आइवरी स्पा सेंटर में काम करने वाली अन्य युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि और भी महिलाएं शोषण का शिकार हो सकती हैं। वहीं अब पुलिस शहर में चल रहे अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच करने की तैयारी कर रही है। शिकायत पर जांच जारी- CSP इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह ने कहा कि स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती की शिकायत गंभीर है। आरोप है कि उस पर दबाव बनाकर गलत काम कराया गया। शिकायत पर कार्रवाई की गई है और जांच जारी है। हालांकि, मामले को गंभीर से लेते हुए पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… ASP-SPA संचालक स्टिंग VIDEO वायरल…IG ने दिए जांच के निर्देश: अफसर बोले-कमिटमेंट पूरी करो, वरना रेड मारने टीम भेजूंगा, फटकार भी लगाई, कारोबारी बोला-जी सर बिलासपुर सिटी के तत्कालीन ASP राजेंद्र जायसवाल और एक्वा स्पा सेंटर संचालक अमन सेन विवाद गहराता जा रहा है। वायरल वीडियो में डील और कमीशन के आरोपों के बीच बिलासपुर IG डॉ. संजीव शुक्ला ने SSP रजनेश सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं। 7 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here