Homeमध्यप्रदेशनेपानगर में शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर शोभायात्रा:यात्रा में 8 हजार...

नेपानगर में शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर शोभायात्रा:यात्रा में 8 हजार लोग हुए शामिल, 1 घंटे चली आतिशबाजी

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में गुरुवार रात छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मातापुर बाजार से बुधवारा स्थित प्रतिमा स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मराठा समाज के आठ हजार से अधिक लोग शामिल हुए। यह चल समारोह मातापुर बाजार से शुरू होकर सात नंबर गेट होते हुए बुधवारा चौराहा पहुंचा। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे, जो शिवाजी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे थे। 1 घंटे चली आतिशबाजी
शोभायात्रा के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दीपावली जैसा माहौल बन गया। लगभग एक घंटे तक चली इस आतिशबाजी ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। बुधवारा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर समाजजनों ने माल्यार्पण किया और आरती उतारी। प्रतिमा स्थल को विशेष रोशनी और फूलों से सजाया गया था। इस दौरान ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के नारे भी लगाए गए। समाज के तरुण सुभाष पाटिल ने बताया कि जयंती को लेकर समाजजनों में भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने पुष्टि की कि शोभायात्रा में करीब आठ हजार से अधिक समाजजन शामिल हुए थे। देखें तीन तस्वीरें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here