Homeमध्यप्रदेशनीमच में 185 स्थानों पर होलिका दहन:ग्रहण के कारण धुलेंडी अब 4...

नीमच में 185 स्थानों पर होलिका दहन:ग्रहण के कारण धुलेंडी अब 4 मार्च को मनेगी

नीमच शहर और अंचल में सोमवार रात होलिका दहन का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस उत्सव पर नीमच के कैंट, सिटी और बघाना थाना क्षेत्रों में कुल 185 स्थानों पर होलिका प्रज्ज्वलित की गई। कई रिहायशी इलाकों में रात 8 से 9 बजे के बीच दहन की रस्म पूरी की गई, जबकि शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त का इंतजार किया। यहाँ देर रात 1.30 बजे के बाद विधि-विधान से अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। नगर के प्रमुख कुम्हारा गली चौराहे पर विशेष आयोजन हुआ। यहाँ एक व्यक्ति ने सांकेतिक रूप से भक्त प्रहलाद का रूप धारण कर होलिका की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया और उपस्थित जनसमूह ने परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस की मोबाइल पार्टियां देर रात तक शहर और ग्रामीण इलाकों में गश्त करती रहीं। इस वर्ष खगोलीय घटनाक्रम और ग्रहण के प्रभाव के कारण धुलेंडी के त्योहार की तिथि में बदलाव किया गया है। पंचांग की गणना के अनुसार, रंगों का उत्सव मंगलवार को न मनाकर 4 मार्च को मनाया जाएगा। इस बदलाव को लेकर युवाओं और बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। नगर में होलिका दहन की अन्य तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here