Homeमध्यप्रदेशनीट की कोचिंग कर रहा स्टूडेंट 5 दिन से लापता:नहर किनारे मिला...

नीट की कोचिंग कर रहा स्टूडेंट 5 दिन से लापता:नहर किनारे मिला मोबाइल-घड़ी, 4 दिनों से SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे मध्यप्रदेश के एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के भादाहेड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय लोकेश दांगी 17 फरवरी 2026 की दोपहर अपने हॉस्टल से बिना बताए निकल गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। लोकेश के पिता रामबाबू दांगी ने बताया कि लोकेश पिछले 5 से 6 सालों से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह पढ़ाई को लेकर गंभीर और अनुशासित छात्र था तथा रोजाना परिवार से संपर्क में रहता था। 17 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर सीसीटीवी फुटेज में लोकेश गुलाबी शर्ट, लोअर और कैप पहने हॉस्टल से बाहर निकलता दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 18 फरवरी को कैथून क्षेत्र की नहर के पास एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि किसी युवक का सामान नहर किनारे पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां से मोबाइल, जूते, मोजे, घड़ी, कैप सहित अन्य वस्तुएं बरामद हुईं। सामान परिजनों को दिखाया गया, जिन्होंने इसकी पहचान लोकेश के सामान के रूप में की। लोकेश के पिता रामबाबू दांगी सहित परिवार के सदस्य और गांव के कई लोग कोटा में मौजूद हैं। छात्र के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 19 फरवरी से एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में तलाश अभियान चला रही है। गोताखोरों द्वारा नहर के कई किलोमीटर हिस्से में सर्चिंग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। जिस नहर के किनारे सामान मिला, वह काफी गहरी है और पानी का बहाव भी तेज है, जिससे सर्च ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं। बोरखेड़ा थाना अधिकारी अनिल टेलर ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है तथा जांच और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी हैं। कोटा पुलिस का कहना है कि हर संभावित पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और छात्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। छात्र की सगाई हो चुकी शादी की तैयारी लोकेश की सगाई हो चुकी थी। परिवार पढ़ाई पूरी होने के बाद जल्द शादी की तैयारी करने में लगा था। परिजनों के अनुसार, लापता होने से पहले उसकी आखिरी बातचीत अपनी मंगेतर से मैसेज पर हुई थी। — ये खबर भी पढ़ें कोटा में JEE की तैयारी कर रहा नाबालिग छात्र लापता:6 दिन पहले बिना बताए हॉस्टल से निकला,मां और छोटा भाई भी रहते हैं साथ कोटा शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र से कोचिंग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र झुंझुनूं जिले का रहने वाला है जो 9 महीने से कोटा में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। गुमशुदगी दर्ज होने के 6 दिन बाद भी लापता छात्र का पता नहीं लग पाया है। नाबालिग छात्र अपने साथ लैपटॉप, कपड़े व कुछ नगदी रकम भी लेकर गया। (पूरी खबर पढ़ें)

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here