मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में 15-17 साल के आरोपियों ने 18 साल की लड़की से गैंग रेप किया, फिर मार डाला। आरोपियों ने लड़की के दुपट्टे से गला घोंटा है। गांव में ही नाबालिग शादी में गई थी। शादी वाले घर से 500 मीटर दूरी पर लाश मिली है। मामला सरवन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, लड़की के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था, जिस पर गांठ बंधी थी। मृतक के पिता ने पहले ही बेटी से दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शनिवार को चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हाथ पकड़कर जबरन ले गया आरोपी परिजन के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10 बजे युवती गांव में रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। रात करीब 3 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए निकली थी, तभी एक 17 वर्षीय आरोपी वहां पहुंचा और लड़की का हाथ पकड़कर जबरन दूर ले गया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच गांव के ही 15–17 साल के तीन अन्य आरोपी भी वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर पहला आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद तीनों ने नाबालिग को पकड़ लिया। दुष्कर्म के बाद हत्या, शव फेंककर फरार तीनों आरोपियों में से एक आरोपी ने लड़की का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य ने उसे पकड़े रखा। वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से तीनों ने मिलकर दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शव को घर से करीब 200 मीटर दूर फेंककर फरार हो गए। सुबह 4 बजे मिला शव परिजन के मुताबिक युवती को पकड़कर ले जाते समय उसकी छोटी बहन वहां से भाग गई थी। उसने कुछ देर बाद शादी वाले घर में लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 4 बजे नाबालिग का शव मिला। परिजन ने वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा नहीं लगाई वहीं सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि मृतक 18 साल की थी। परिजन ने मेडिकल कॉलेज में उम्र 17 साल लिखाई थी। दर्ज केस में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा नहीं लगाई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया रतलाम ASP विवेक कुमार लाल ने बताया कि, पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। नाबालिगों के खिलाफ धारा 64, 70(1), 87, 61(2) के तहत गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें देवास में रेप पीड़िता के बेटे ने जहर पीकर किया सुसाइड देवास जिले में रेप पीड़िता के बेटे ने आरोपी के खिलाफ FIR नहीं लिखने पर जहर पीकर सुसाइड कर लिया। शनिवार को गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने पुंजापुरा-उदयनगर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मामला उदयनगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
