Homeमध्यप्रदेशनाजिया इलाही बोलीं- मोनालिसा की फरमान खान से शादी गैर-कानूनी:अधिवक्ता ने कहा-...

नाजिया इलाही बोलीं- मोनालिसा की फरमान खान से शादी गैर-कानूनी:अधिवक्ता ने कहा- कोर्ट में चुनौती देंगे; डायरेक्टर बोले- उसे सीरिया भेजने की तैयारी चल रही

खरगोन में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान और ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा सोमवार शाम खरगोन पहुंचे। उन्होंने वायरल गर्ल मोनालिसा की मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी को गैर-कानूनी करार दिया। नाजिया ने इस शादी को ‘लव जिहाद’ बताते हुए कानूनी चुनौती देने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि वे मोनालिसा को “ब्रीफकेस में 35 टुकड़ों में नहीं देखना चाहतीं।” अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने दावा किया कि मोनालिसा की शादी हिंदू एक्ट का उल्लंघन है और यह सीधे तौर पर ‘लव जिहाद’ है। उन्होंने तर्क दिया कि फरमान ने शादी से पहले अपना धर्म नहीं बदला और मुस्लिम बनकर शादी की। उन्होंने इस मामले में सरकार और पुलिस की हर जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया। बोलीं- राष्ट्रपति से हत्सक्षेप की मांग करेंगी
नाजिया ने बताया कि वे इस मामले को लेकर राष्ट्रपति, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग करेंगी। इसके अतिरिक्त, गृह मंत्री से भी प्रधानमंत्री के साथ बीएनएस की धारा 69 में बदलाव पर चर्चा की जाएगी। डायरेक्टर बोले- शादी एमपी में क्यो नहीं हुई?
अधिवक्ता और डायरेक्टर ने सवाल उठाया कि यह शादी उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश में क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि आज देश में ‘लव जिहाद’ को लेकर केरल से ज्यादा सुरक्षित जगह नहीं है। उन्होंने मंगलवार को भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से मिलने की योजना बताई। उन्होंने केरल के सनातनी भाइयों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि केरल सरकार के सहयोग से मोनालिसा का पासपोर्ट बनवाकर उसे सीरिया भेजने की तैयारी चल रही है। उन्होंने इस कथित प्रयास को रोकने और मोनालिसा को बचाने के लिए कदम उठाने की बात कही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here