Homeमध्यप्रदेशनागलवाड़ी में कृषि कैबिनेट बैठक की संभावना:मुख्यमंत्री 2 मार्च को बड़वानी आ...

नागलवाड़ी में कृषि कैबिनेट बैठक की संभावना:मुख्यमंत्री 2 मार्च को बड़वानी आ सकते, कलेक्टर ने दो जगह किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 मार्च को बड़वानी जिले के दौरे पर आ सकते हैं। इस संभावित दौरे की सबसे खास बात यह है कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नागलवाड़ी में प्रदेश की ‘कृषि कैबिनेट’ की बैठक आयोजित हो सकती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जुलवानिया के प्रसिद्ध पारंपरिक भगोरिया हाट में भी शिरकत कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बुधवार देर रात कलेक्टर जयति सिंह ने जुलवानिया और नागलवाड़ी का दौरा कर कार्यक्रम स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, पार्किंग, मंच और वीआईपी बैठक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि हालांकि कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है, लेकिन प्रशासन पूरी तैयारी रख रहा है। पहली बार जिले में हो सकती है कैबिनेट बैठक बीजेपी संगठन भी इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित है। जिला अध्यक्ष अजय यादव का कहना है कि अगर भिलट देव की नगरी नागलवाड़ी में कैबिनेट बैठक होती है, तो यह जिले के लिए गर्व की बात होगी। इससे क्षेत्र को नई सौगातों की उम्मीद जगी है। वहीं, आदिवासी संस्कृति के प्रतीक भोंगर्या हाट में मुख्यमंत्री की मौजूदगी को भी अंचल के लिए बेहद खास माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम स्थलों के मुआयने के दौरान जिला पंचायत सीईओ काजल जावला, प्रभारी एसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी आयुष अलावा सहित मंदिर समिति के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि साथ रहे। सभी विभागों को समन्वय के साथ काम पूरा करने को कहा गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here