Homeमध्यप्रदेशधर्म परिवर्तन का दबाव...रेप और ब्लैकमेलिंग से सदमे में छात्रा:चार दिन अस्पताल...

धर्म परिवर्तन का दबाव…रेप और ब्लैकमेलिंग से सदमे में छात्रा:चार दिन अस्पताल में भर्ती रही; होटल में पकड़े जाने के डर से कार में करते थे दुष्कर्म

भोपाल में लव जिहाद, रेप और ब्लैकमेलिंग की शिकार 11वीं की नाबालिग छात्रा एफआईआर दर्ज कराने के बाद से बीमार है। उसमें डिप्रेशन के सिम्प्टम्स हैं। वह बेहद सहमी और डरी हुई है। लोगों से बात करने तक से कतरा रही है। उसका स्वास्थ्य इस हद तक बिगड़ गया है कि चार दिन तक उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रविवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। यही कारण है कि केस की जांच कर रही एसआईटी पीड़िता के बयान दर्ज नहीं कर सकी है। वहीं पीड़िता का अश्लील वीडियो शूट करने वाला माज खान रिमांड पर है। हालांकि, दो बार रिमांड पर लिए जाने के बाद भी पुलिस उससे मोबाइल फोन बरामद नहीं कर सकी है। आरोपी बेहद शातिर है और साक्ष्यों को प्रभावित करने की नीयत से मोबाइल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। मोबाइल के संबंध में अलग-अलग कहानियां बता रहा है। कभी अजमेर में मोबाइल तोड़कर फेंक देने की बात तो कभी सीहोर में मोबाइल गुम जाने की बात कह रहा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने थार सहित चार कार जब्त की हैं। थार कार से एक छुरा मिला है, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में इजाफा किया गया है। थार में ओसाफ ने रेप किया, माज खान ने वीडियो शूट किया आरोपी माज खान के खुलासों ने पुलिस को चौंका दिया है। उसने बताया है कि ओसाफ अली खान ने थार में नाबालिग से रेप किया। इस दौरान वह बाहर खड़ा था। उसी ने छिपकर वीडियो शूट किया। माज खान ने बताया कि मैंने प्लानिंग पहले ही कर ली थी। कार के बाहर खड़े रहकर ग्लास से अंदर झांका और चोरी छिपे वीडियो शूट कर लिया। वीडियो को शेयर किया। लड़की को संबंध बनाने के लिए कई बार मजबूर किया। यहां तक कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 40 हजार रुपए वसूले। वह थार सहित चार कार का इस्तेमाल करता था। इन चारों कार में छात्रा से अलग-अलग समय में अलग-अलग स्थानों पर रेप किया। 16 फरवरी तक रिमांड पर है आरोपी बता दें 365 जिम का संचालक माज खान 16 फरवरी तक कोहेफिजा थाना पुलिस की रिमांड पर है। उसे 8 फरवरी को कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस अन्य छात्राओं से भी रेप और ब्लैकमेलिंग के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं मुख्य आरोपी ओसाफ अली खान (19) को जेल भेज दिया गया है। जांच के लिए चार सदस्यों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। पुलिस ने आरोपी माज से अन्य छात्राओं से रेप के संबंध में भी पूछताछ की है। उसने इस तरह की किसी अन्य वारदात को अंजाम देने से इनकार किया है। पुलिस का भी कहना है कि अब तक कोई दूसरी पीड़िता सामने नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस का मानना है कि माज के मोबाइल फोन में अन्य वीडियो भी हो सकते हैं। यही कारण है कि वह मोबाइल के संबंध में जानकारी मांगने पर लगातार गुमराह कर रहा है। मोबाइल फोन मिलने पर उसका एफएसएल परीक्षण कराया जाएगा। होटल से हिंदू संगठनों को सूचना दिए जाने के डर होटल से हिंदू संगठनों को सूचना दिए जाने के डर से आरोपी पीड़िता के साथ कार में दुष्कर्म करते थे। माज की निशानदेही पर 9 फरवरी की रात तीन कार मारुति सियाज, स्विफ्ट और होंडा सिटी जब्त कर ली गई थीं। 13 फरवरी को उसकी थार भी जब्त की गई। इसी थार में पहली बार पीड़िता के साथ रेप किया गया और उसका वीडियो भी बनाया गया। छात्रा पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया 2 फरवरी को कोहेफिजा पुलिस ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा की शिकायत पर FIR दर्ज की थी। पीड़िता ने खानूगांव इलाके में कार में रेप करने, धर्म बदलने का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में 3 फरवरी को आरोपी ओसाफ अली खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 8 फरवरी को दूसरे आरोपी माज खान की गिरफ्तारी की गई। वारदात में इस्तेमाल काले कांच की थार, माज की ही थी। माज रसूख दिखाने के लिए कई कार रखता था। जरूरत पड़ने पर अपने दोस्तों को भी देता था। एमडी तस्करी केस में जमानत पर है माज का भाई वहीं माज का बड़ा भाई मोनिस मादक पदार्थों की तस्करी में जमानत पर है। मोनिस का एमडी तस्करी, लव जिहाद और जमीनें कब्जा करने वाले यासीन मछली गैंग से भी रिश्ता सामने आ चुका है। एसीपी बोलीं- छात्रा के जल्द बयान दर्ज करेंगे केस की जांच कर रहीं एसआईटी की प्रमुख अंकिता खातरकर ने बताया कि पीड़िता हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज हुई है। परिजन हमारे संपर्क में हैं। पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार होते ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। माज का मोबाइल फोन जब्त नहीं हो सका है। वह लगातार गुमराह कर रहा है और पूछताछ में मोबाइल के संबंध में जानकारी नहीं दे रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here