Homeमध्यप्रदेशदैनिक भास्कर वार्ड टॉक- पार्षद मुन्नलाल यादव से सीधी बात:बोले- साढ़े 7...

दैनिक भास्कर वार्ड टॉक- पार्षद मुन्नलाल यादव से सीधी बात:बोले- साढ़े 7 करोड़ की लागत से बदली नंदानगर मेन रोड की ड्रेनेज लाइन, बैकलाइन को भी सुधारा

इंदौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है और जनता उसे कैसे देखती है? इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर ने खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’ शुरू की है। इसमें हम पार्षदों के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज के एपिसोड में हम वार्ड 27 पहुंचे हैं, जहां से मुन्नालाल यादव पार्षद हैं। यहां कौन-से काम पूरे हुए, कौन-से बाकी हैं? जनता 10 में से कितने नंबर देती है। ‘आज का पार्षद’ में देखिए काम का पूरा हिसाब।

सवाल: आपके वार्ड की सबसे बड़ी उपलब्धि कौन-सी है? जवाब: तीन साल पहले चुनाव जीता था। वार्ड में कई समस्याएं थीं। सबसे बड़ी उपलब्धि रही नंदा नगर मेन रोड की सारी ड्रेनेज लाइन बदलने की। सारी ड्रेनेज लाइन हमने साढ़े 7 करोड़ की लागत से कनक केशव गार्डन से लगाकर नंदा नगर झंडा चौक तक की बदल दी। जिससे गंदे पानी की समस्या से लोगों को राहत मिली। बार-बार जो ड्रेनेज चोक हो जाती थी, उससे भी राहत मिली है। जगह-जगह ब्लॉक चूहों के कारण टूट गए थे, बैठ गए थे, पुराने हो गए थे।
लोगों की शिकायतें रहती थी, हमने पूरे नंदा नगर के ब्लॉक को बदला। पूरे बजरंग नगर में ब्लॉक बदलने का काम चल रहा है। 65 प्रतिशत काम हो चुका है। पहले बैकलाइन की शिकायतों आती थी, वहां सफाई करना ये भी काम किया। पूरे बजरंग नगर, नंदानगर की बैकलाइन में सीमेंटीकरण का काम किया। बैकलाइनों में गेट लगाने का काम किया। बैकलाइनों में ड्रेनेज लाइन डालने का काम चल रहा है। सवाल: कौन सा काम अधूरा है और क्यों?
जवाब: अभी वार्ड में पानी की लाइन डालने का काम बाकी है। उसके लिए भी प्रस्ताव बनाए गए हैं। मेरे आने के बाद 20 से ज्यादा पर बोरिंग कराए हैं। उसमें से 8 से 10 बोरिंग पर ओपन पाइप लाइन डालकर लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए काम किया है। बाकी जगहों पर भी काम चल रहा है।
बगीचों की डिमांड पर सत्यमविहार और सुयशविहार के गार्डन में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। पुराने जो बगीचे हैं उसमें हरियाली का काम किया जा रहा है। सवाल: किसी नए प्रयोग से क्या बदलाव हुआ?
जवाब: हमने यहां पर रेग्यूलर सफाई की व्यवस्था रखी। उससे लोगों को बहुत राहत मिलती है। ड्रेनेज की सफाई करना, स्टॉम वॉटर लाइनों की सफाई करना। सफाई के दौरान जो गाद निकलती है उसे तुरंत ही उठा लिया जाता है। जिससे क्षेत्र में साफ-सफाई बनी रहती है।
सवाल: किन इलाकों में काम नहीं हो पाया है?
जवाब: ये पूरा वार्ड विकसित वार्ड है। यहां पर कोई बड़ी समस्या नहीं है। किसी मोहल्ले में ब्लॉक का काम बाकी है तो किसी मोहल्ले में रोड़ टूट गई है, तो वहां रोड का काम बाकी है। कहीं रोड की डामरीकरण का काम बाकी है। लगातार जैसी-जैसी लोगों की डिमांड आती है वैसे-वैसे लोगों का काम करा दिया जाता है। सवाल: आपके यहां पानी की शिकायत आई है क्या?
जवाब: पानी की अभी कोई शिकायत नहीं आती है। यहां की टंकी ओवरलोड है। बजरंग नगर पानी की टंकी पूरी भरती है। एक दिन 6 मीटर भराती है, एक दिन साढ़े 6 मीटर भराती है। फिर भी पानी की डिमांड आती है लोगों की, क्योंकि कई बड़े घर हैं, एक-एक नल कलेक्शन है। बड़ा परिवार रहता है, कई जगह किराएदार रहते हैं तो लोग चाहते हैं कि 1 घंटे नल चले, लेकिन टंकी की कैपेसिटी को कारण आधे घंटे ही नल चल पाता है।
सवाल: अगले 6 महीने का रोडमैप क्या है?
जवाब: अगले 6 महीने में हम कई काम करने वाले हैं। प्राइम सिटी में कुछ रोड बनाने का काम बाकी है वह किया जाएगा। एमडी बजरंग नगर में रोड का काम बाकी है, वहां काम किया जाएगा। बजरंग नगर में कुछ हिस्सों में ब्लॉक लगाने का काम है, वह किया जाएगा। जहां-जहां पर पानी की शिकायतें आती हैं वहां लाइनें बदलने का काम हम करेंगे। जहां ड्रेनेज की लाइनों की शिकायतें आती हैं, वहां छोटी ड्रेनेज लाइन डली है। वह पर्याप्त नहीं है। ड्रेनेज लाइन को धीरे-धीरे बदलेंगे। ये खबर भी पढ़ें… पार्षद भारतसिंह रघुवंशी बोले- नई पानी व ड्रेनेज लाइन से दूर होगी जल समस्या आज के एपिसोड में हम वार्ड 70 पहुंचे हैं, जहां से भारतसिंह रघुवंशी पार्षद हैं। यहां कौन-से काम पूरे हुए, कौन-से बाकी हैं? जनता 10 में से कितने नंबर देती है। ‘आज का पार्षद’ में देखिए काम का पूरा हिसाब।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here