Homeमध्यप्रदेशदैनिक भास्कर वार्ड टॉक- पार्षद सुनीता चौखंडे से सीधी बात:बोले- शिकायत के...

दैनिक भास्कर वार्ड टॉक- पार्षद सुनीता चौखंडे से सीधी बात:बोले- शिकायत के लिए लोगों को आना भी नहीं पड़ता, वाट्सऐप ग्रुप पर ही हो जाता है निराकरण

इंदौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है और जनता उसे कैसे देखती है इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर ने खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’ शुरू की है। इसमें हम पार्षदों के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज के एपिसोड में हम वार्ड 25 पहुंचे हैं, जहां से सुनिता संतोष चौखंडे पार्षद हैं। यहां कौन-से काम पूरे हुए, कौन-से बाकी हैं? जनता 10 में से कितने नंबर देती है। ‘आज का पार्षद’ में देखिए काम का पूरा हिसाब। सवाल: आपके वार्ड की सबसे बड़ी उपलब्धि कौन-सी है?
जवाब: हमारे वार्ड में फिलहाल कोई बड़ी परेशानी नहीं है। अधिकतर काम सुचारु रूप से हो रहे हैं। पहले पानी की किल्लत थी, जो अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। पानी की समस्या हल होने से वार्ड के लोग संतुष्ट हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर अभी भी गंदे पानी की शिकायतें मिलती हैं, लेकिन उनमें काफी कमी आई है। जहां ब्लॉक लगाने का काम किया जा रहा है, वहां पहले बोरिंग और नल कनेक्शन की जांच करने के बाद ही ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। सवाल: जनता की सबसे आम शिकायत क्या आती है?
जवाब: जनता की ओर से ज्यादातर छोटी-छोटी शिकायतें आती हैं, जिनमें पानी, ड्रेनेज और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। इन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी कर्मचारियों का एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। शिकायतें उसी ग्रुप में साझा की जाती हैं, जिसके बाद संबंधित कर्मचारी मौके पर जाकर उनका निराकरण करते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सुबह मिली शिकायत का समाधान शाम तक कर दिया जाए। सवाल: किसी नए प्रयोग से क्या बदलाव हुआ?
जवाब: हमने जो व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है, उससे काफी फायदा मिला है। अब वार्ड के लोगों को शिकायत लेकर सीधे हमारे पास आने की जरूरत नहीं पड़ती। वे अपनी समस्या सीधे व्हाट्सऐप ग्रुप पर बता देते हैं और उसका निराकरण भी समय पर हो जाता है। हमारे कर्मचारी मेहनती और जिम्मेदार हैं, इसलिए अधिकांश काम समय पर पूरे हो जाते हैं। हम नियमित रूप से फीडबैक भी लेते हैं कि कितनी शिकायतें मिली हैं और कितनों का समाधान हो चुका है। इसकी पूरी मॉनिटरिंग की जाती है। सवाल: आपके यहां पानी की शिकायत आई है क्या?
जवाब: जब भी पानी की शिकायत आती है, तो संबंधित क्षेत्र के नल कनेक्शन की तुरंत जांच कराई जाती है। यह देखा जाता है कि कहीं पाइपलाइन में लीकेज या डेमेज तो नहीं है। जांच के बाद समस्या का तुरंत निराकरण कराया जाता है। सवाल: अगले 6 महीने का रोडमैप क्या है?
जवाब: आगे के काम लगातार जारी रहेंगे। हाल ही में हमारे वार्ड में नया संस्कार भवन बनकर तैयार हुआ है। इसके अलावा संजीवनी क्लीनिक भी शुरू हो चुका है, जो सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। आने वाले समय में भी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा। फिलहाल वार्ड में कोई बड़ा काम लंबित नहीं है। प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान, स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था पर रहेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here