Homeछत्तीसगढ़दुर्ग में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में तोड़फोड़...VIDEO:ऑर्डर में देरी पर भड़का ग्राहक,...

दुर्ग में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में तोड़फोड़…VIDEO:ऑर्डर में देरी पर भड़का ग्राहक, मैनेजर को गालियां दी; कंप्यूटर को मुक्का मारकर तोड़ा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक पिज्जा आउटलेट में ऑर्डर मिलने में देरी को लेकर ग्राहक ने जमकर हंगामा कर दिया। गुस्से में उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और ऑर्डर लेने वाले मॉनिटर को तोड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। नेहरू नगर स्थित डोमिनोज पिज्जा आउटलेट के मैनेजर ढाकेश्वर कुमार (38) के मुताबिक गुरुवार रात ड्यूटी के दौरान नरेंद्र मानिकपुरी नाम का ग्राहक आउटलेट पहुंचा और ऑर्डर दिया। ऑर्डर मिलने में देरी होने पर वह भड़क गया। इस दौरान उसने काउंटर पर मौजूद अन्य कर्मचारियों से भी विवाद किया और गुस्से में आकर मॉनिटर तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। देखिए पहले ये तस्वीरें- पढ़िए सिलेसिलेवार पूरा घटनाक्रम… दरअसल 5 मार्च की रात करीब 9:15 बजे ढाकेश्वर कुमार ड्यूटी पर थे। इसी दौरान नरेंद्र मानिकपुरी आउटलेट पहुंचा और पिज्जा का ऑर्डर दिया। ऑर्डर देने के बाद वह इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद वह काउंटर पर पहुंचा और ऑर्डर में देरी को लेकर कर्मचारी जया साहू और शिवचरण से विवाद करने लगा। ऑर्डर में देरी और विवाद बढ़ने के बाद ग्राहक ने अपना ऑर्डर कैंसिल कर दिया और पैसे वापस मांगे। डोमिनोज पिज्जा के कर्मचारी शिवचरण ने ग्राहक मानिकपुरी को बताया कि ऑर्डर से जुड़ी रकम 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन रिफंड हो जाएगी। यह सुनकर ग्राहक और नाराज हो गया और तुरंत कैश में पैसे लौटाने की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर उसने दुकान में जोर-जोर से गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान उसने कर्मचारियों को अपशब्द कहे और लगातार विवाद करता रहा।
गुस्से में कंप्यूटर को मुक्का मारकर तोड़ा इस दौरान ग्राहक ने गुस्से में काउंटर पर रखे ऑर्डर लेने वाले मॉनिटर पर मुक्का मार दिया। इससे मॉनिटर डैमेज हो गया। इसके अलावा उसने आउटलेट में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इसके बाद उसने कर्मचारियों को देख लेने की धमकी भी दी और मौके से चला गया। कर्मचारियों ने पुलिस को बताई पूरी घटना घटना के समय दुकान में मौजूद कर्मचारी जया साहू, शिवचरण, असलम अंसारी, जसमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्राहक लगातार गाली-गलौज करता रहा। मारपीट की कोशिश भी की। हंगामे, गाली-गलौज, तोड़फोड़ से दुकान का माहौल खराब हो गया। इस मामले में सुपेला थाना पुलिस का कहना है कि ग्राहक नरेंद्र मानिकपुरी ने ऑर्डर देरी से मिलने पर डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में तोड़फोड़ की है। क्लस्टर मैनेजर ढाकेश्वर कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। …………………………. यह खबर भी पढ़िए… मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़…बजरंग दल के 50 कार्यकर्ता अरेस्ट: रायपुर पुलिस सेंट्रल जेल लेकर गई, थाने में घुसकर किया बवाल, चूल्हा-राशन लेकर बैठे प्रदर्शनकारी छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तेलीबांधा थाने में घुस गए थे। बवाल के बीच अरेस्ट कर पुलिस बस से सेंट्रल जेल लेकर गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here