Homeमध्यप्रदेशदुबई में फंसे MP के यात्री आज लौट सकते हैं:दुबई एयरपोर्ट से...

दुबई में फंसे MP के यात्री आज लौट सकते हैं:दुबई एयरपोर्ट से कुछ फ्लाइट्स शुरू, शारजाह-इंदौर फ्लाइट आज भी कैंसिल

इजराइल-ईरान जंग के कारण यूएई में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर फ्लाइट IX-256 को 28 फरवरी से लगातार कैंसिल किया जा रहा है। 3 मार्च को भी यह फ्लाइट कैंसिल रही। इस वजह से मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल और अन्य जिलों के सैकड़ों यात्री दुबई और शारजाह में फंसे हुए हैं। यात्रियों को होटल में ज्यादा दिन रुकना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने मिसाइल अलर्ट के दौरान डर का माहौल भी देखा गया। अब, दुबई एयरपोर्ट से 2 मार्च की शाम से कुछ उड़ानें फिर से शुरू हुई हैं। अबूधाबी से भी दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट्स चल रही हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार दुबई में फंसे यात्री इन फ्लाइट्स से पहले दिल्ली या मुंबई आ सकते हैं। वहां से वे दूसरी फ्लाइट लेकर इंदौर पहुंच सकते हैं। हालांकि शारजाह से इंदौर की सीधी फ्लाइट अभी भी बंद है। पूर्व विधायक सहित कई परिवार फंसे दुबई में इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल सहित कई कारोबारी, परिवार और बच्चे फंसे हुए हैं। कुछ यात्रियों की आज वापसी संभव है, अगर उन्हें टिकट मिल जाता है। नेताओं ने केंद्र से मदद मांगी नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में संबंधित मंत्रालयों से बात की है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फंसे यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए दखल देने की मांग की है। सरकार और एयरलाइन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ये खबर भी पढ़ें… इजराइल-ईरान जंग: मोदी की 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से चर्चा; UAE से 4 फ्लाइट भारत पहुंचीं इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। सोमवार देर रात UAE से 4 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु पहुंचीं। अबू धाबी में फंसे भारतीयों ने देश लौटकर राहत की सांस की। एक यात्री ने बताया अबू धाबी में हमारे होटल के पास ही धमाके हुए। भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया। इं​डिगो एयरलाइन आज सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ​लिए 10 स्पेशल फ्लाइट उड़ाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here