Homeदेशदिल्ली पुलिस पर हिमाचल में FIR:शिमला में यूथ कांग्रेस वर्कर्स को गिरफ्तार...

दिल्ली पुलिस पर हिमाचल में FIR:शिमला में यूथ कांग्रेस वर्कर्स को गिरफ्तार करने पहुंची थी, दूसरी बार रोका; AI समिट में प्रदर्शन किया था

AI समिट में प्रदर्शन करने वाले इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर देश की राजधानी ले जा रही दिल्ली पुलिस पर FIR हो गई है। शिमला पुलिस ने देर शाम शोघी में उन्हें दोबारा रोक दिया। काफी देर हंगामा होने के बाद पुलिस ने रोहड़ू के चिड़गांव पुलिस थाना में दिल्ली पुलिस पर केस दर्ज कर लिया। आरोप लगाया कि सादे लिबास में 15 से 20 लोग उनके पर्यटकों को गाड़ी में जबरन ले जा रहे थे। इससे पहले, जिला कोर्ट चक्कर में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच लंबी बातचीत के बाद शिमला पुलिस ने तीनों यूथ कांग्रेस वर्करों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया था। मगर जिला कोर्ट से लगभग 6-7 किलोमीटर दूर शोघी में दोबारा रोक दिया गया। शिमला और दिल्ली पुलिस के बीच आज दिनभर इसी तरह का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। उधर, शिमला पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि हमें बिना बताए लोगों को उठाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता के चांशल रिजार्ट में लगे CCTV कैमरों का DVR भी ये लोग बिना फर्द या रसीद दिए अपने साथ लेकर चले गए। जिसके बाद हमने कार्रवाई की। सिलसिलेवार पढ़े कैसे शुरू हुआ विवाद.. दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह एक्शन लिया है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को 3 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। इससे हिमाचल और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने आ गई है। रोहड़ू में एक होटल में ठहरे थे दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 3 युवकों अरबाज, सौरव और सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को एक लोकल युवा कांग्रेस नेता ने रोहड़ू में एक निजी होटल में कमरा बुक करके ठहराया था। आज सुबह दिल्ली पुलिस ने इन लड़कों गिरफ्तार किया और होटल से रजिस्टर भी साथ ले गई, जिसमे बुकिंग की गई थी। मगर दिल्ली पुलिस को तीन जगह नाका लगाकर रोक दिया गया। AI समिट में प्रदर्शन मामले में कार्रवाई बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। सूत्र बताते हैं कि जिन इंडियन यूथ कांग्रेस के अरबाज, सौरव और सिदार्थ को गिरफ्तार करने पुलिस आई थी, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस तड़के सुबह रोहड़ू पहुंची थी। रोहड़ू में ठहरे थे युवा कांग्रेस वर्कर AI समिट के दौरान शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मांदली में एक होटल में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस होटल से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि होटल किसके नाम से बुक हुए थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here