Homeछत्तीसगढ़दिन में तेज तपिश, राजनांदगांव में 38°C पारा:उत्तर छत्तीसगढ़ में रातें अब...

दिन में तेज तपिश, राजनांदगांव में 38°C पारा:उत्तर छत्तीसगढ़ में रातें अब भी ठंडी, दो सिस्टम एक्टिव, बारिश के आसार फिलहाल नहीं

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। पूरे प्रदेश में मौसम डाई बना हुआ है और आने वाले कुछ दिनों तक राहत के आसार भी नहीं हैं। मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में अभी भी रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल मौसम के दो सिस्टम एक्टिव हैं, लेकिन इनका छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना पर अभी कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ से गुजर रही द्रोणिका मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर ओडिशा से विदर्भ तक, दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर से लगभग 0.9 किमी ऊंचाई पर एक द्रोणिका (ट्रफ) बनी हुई है। हालांकि इस सिस्टम का कोई खास असर नहीं दिख रहा है और मौसम शुष्क ही बना रहेगा। रायपुर में मौसम साफ रायपुर शहर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अगले दो दिन भी राहत नहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी, इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। फरवरी में ठंड कम रही रायपुर की बात करें तो जनवरी की तरह फरवरी महीने में भी आसमान आमतौर पर साफ बना रहता है और सतही हवाएं हल्की रहती हैं। हालांकि उत्तर भारत से गुजरने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कभी-कभार मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। फरवरी के आखिरी में मौसम में बदलाव देखने को मिला, दो-तीन दिन कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बनी रही। इस दौरान बादल छाने के साथ गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनती हैं। कुछ मौकों पर आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चलती हैं। सर्दियों का असर कम होते ही न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। कुछ स्थितियों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी चला जाता है। इसके साथ ही कुछ वर्षों में फरवरी महीने में अच्छी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। रायपुर में 1893 को पड़ी थी सबसे ज्यादा ठंड रायपुर में फरवरी महीने में अब तक की सबसे ज्यादा ठंड 9 फरवरी 1893 को पड़ी थी। उस दिन तापमान सिर्फ 5 डिग्री तक गिर गया था। वहीं सबसे ज्यादा गर्म दिन 28 फरवरी 2009 रहा, जब तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। यानी फरवरी में भी कभी-कभी मई जैसी गर्मी पड़ सकती है। 4 फरवरी 1917 को सिर्फ 24 घंटे में 57.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यह फरवरी के लिहाज से बहुत ज्यादा बारिश मानी जाती है। इसके अलावा 1901 में फरवरी महीने के दौरान कुल 118.9 मिमी बारिश हुई थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here