Homeविदेशदावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर शायद समलैंगिक हैं:अपने टीचर के साथ...

दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर शायद समलैंगिक हैं:अपने टीचर के साथ रिलेशन में थे, ट्रम्प को पता चला तो जोर से हंस पड़े

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 18वां दिन है। ट्रम्प को पिछले हफ्ते एक सीक्रेट ब्रीफिंग दी गई है। अमेरिकी जासूसी एजेंसियों का कहना है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई शायद समलैंगिक (गे) हैं। यह खबर अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई को इस बात का डर था कि इस वजह से मुजतबा देश को ठीक से नहीं चला पाएंगे। ट्रम्प को जब यह ब्रिफिंग दी गई, तो वे बहुत हैरान हुए और जोर से हंस पड़े। कमरे में मौजूद दूसरे लोग भी इसे “बहुत मजेदार” मानकर हंसने लगे। न्यूयॉर्क पोस्ट को यह जानकारी तीन सूत्रों ने दी है, जिनमें दो इंटेलिजेंस अधिकारी और एक व्हाइट हाउस का करीबी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, मुजतबा का बचपन के एक टीचर के साथ लंबे समय से रिलेशन था। वहीं एक सूत्र ने कहा कि उनका खामेनेई परिवार के के लिए काम करने वाले किसी एक इंसान से रिलेशन था। हालांकि अमेरिका के पास कोई फोटो या वीडियो सबूत नहीं है, लेकिन जानकारी काफी विश्वसनीय सूत्र से आई है। ईरान में समलैंगिक संबंध गैरकानूनी हैं और इसके लिए मौत की सजा तक हो सकती है। आज दो भारतीय जहाज गुजरात पहुंचेंगे इस तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर है। भारत के दो जहाज आज गुजरात के कांडला पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट पहुंचने वाले हैं। ‘नंदा देवी’ जहाज करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर कांडला पहुंचेगा, जबकि ‘जग लाडकी’ जहाज करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा। ये दोनों जहाज होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस लेकर भारत आ रहे हैं। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। शिवालिक जहाज के भारत पहुंचने का वीडियो… भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के पास दो वॉरशिप तैनात किए भारत ने ईरान के पास मौजूद दुनिया के अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट के पास अपने दो युद्धपोत तैनात किए हैं। ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय नौसेना के ये टास्क फोर्स जहाज तेल और गैस लेकर भारत आने वाले व्यापारिक जहाजों और टैंकरों को सुरक्षा देंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें हर तरह की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते खतरे के बीच भारत अपने ऊर्जा सप्लाई मार्ग और समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here