Homeमध्यप्रदेशदमोह में घर में घुसा जंगली कवर बिज्जू:वन विभाग ने एक घंटे...

दमोह में घर में घुसा जंगली कवर बिज्जू:वन विभाग ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद पकड़ा, देखने लोगों की भीड़ लगी

दमोह के फुटेरा वार्ड नंबर चार में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर जंगली जीव ‘कब्र बिज्जू’ (हनी बेजर) घुस आया। वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। फुटेरा निवासी अभिषेक गौतम के घर में शाम करीब 5 बजे यह जंगली जीव छत के रास्ते एक कमरे में दाखिल हो गया। घर के सदस्यों ने जैसे ही उसे देखा, वे डरकर कमरे से बाहर भागे और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। अभिषेक उस समय अपने कार्यालय में थे, खबर मिलते ही वे भी घर पहुंचे। एक घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही वनकर्मी पिंजरा लेकर मौके पर पहुंचे। कब्र बिज्जू छत के एक कोने में जाकर छिप गया था। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान जंगली जीव को देखने के लिए वार्ड के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया दमोह रेंजर विक्रम चौधरी ने बताया कि खबर मिलते ही तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया था। टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर कब्र बिज्जू को पकड़ लिया और बाद में उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया है। इसके बाद ही परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here