Homeमध्यप्रदेशदतिया में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट:जमकर हुई पत्थरबाजी, वीडियो...

दतिया में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट:जमकर हुई पत्थरबाजी, वीडियो में फायंरिग करते दिखा युवक

दतिया के गोविंदपुर गांव में बुधवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जहां जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्ष से 1-1 लोग घायल हुए हैं। मौके का एक वीडियो आज सुबह सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद और पत्थर फेंकते लोग साफ नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में फायरिंग जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि करीब दो माह पहले हुए जमीनी विवाद ने ही इस घटना को जन्म दिया। कैसे शुरू हुआ विवाद पहले पक्ष के जहेन्द्र यादव (53) के अनुसार, वह बुधवार दोपहर करीब 1:40 बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी उनके बेटे का फोन आया कि घर पर झगड़ा हो रहा है। जब वह घर पहुंचे, तो जसवंत, सन्नी और केहर यादव गाली-गलौज करते हुए विवाद कर रहे थे। विरोध करने पर जसवंत ने पत्थर फेंककर उनके सिर पर मार दिया, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा। मारपीट और हमले के आरोप जहेन्द्र यादव का आरोप है कि इसके बाद राजू, देवेश और अन्य लोग भी मौके पर आ गए और डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। उन्होंने बताया कि जब उनके परिजन बीच-बचाव करने आए, तब जाकर मामला शांत हुआ। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट दूसरे पक्ष के जसवंत यादव (45), जो पूर्व सरपंच हैं, ने भी इस मामले में अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जहेन्द्र यादव, विकास और आकाश यादव उन पर पुराने मामले में समझौते का दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने मना किया, तो गाली-गलौज शुरू हो गई। समझौते से इनकार पर बढ़ा विवाद जसवंत यादव के अनुसार, समझौते से इनकार करने पर रोहित उर्फ नेता और सत्तू यादव के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जहेन्द्र यादव ने पत्थर मारकर उनके सिर पर चोट पहुंचाई, जबकि अन्य लोगों ने डंडों से हमला किया। जसवंत यादव ने बताया कि शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कराया। इसके बाद मामला शांत हुआ, लेकिन गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वीडियो वायरल, फायरिंग की जांच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पत्थरबाजी और विवाद साफ नजर आ रहा है। वीडियो में फायरिंग जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिसे लेकर गांव में चर्चा तेज है। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या वास्तव में फायरिंग हुई थी या नहीं। घटना के बाद पुलिस ने बुधवार रात दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा मामला अब जांच के दायरे में है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई करेंगे, ताकि गांव में शांति बहाल की जा सके। जहां तक फायरिंक की बात की जा रही है, उसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here