इंदौर के चिकमंगलूर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक एक कपड़े की दुकान में जा घुसी। स्कॉर्पियो ने सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने कार को वहां से हटवाया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र के नगर निगम रोड के पास की है। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार “श्री साईराम जींस होम” नाम की दुकान में जा घुसी। इस दौरान कार ने सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। बताया जाता है कि फुटपाथ पर दो युवक खड़े थे, जो इस कार की चपेट में आने से घायल हो गए। पुलिस ने कार जब्त की हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कार को जब्त कर थाने ले जाया गया है। कार चालक के मुताबिक, ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर पर पैर पड़ गया, जिससे दोपहिया वाहन चालक को बचाने के प्रयास में हादसा हो गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी और उन्होंने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है।
