Homeमध्यप्रदेशतेज रफ्तार ऑडी ने बाइक सवार परिवार को रौंदा:रीवा में पिता, छोटे...

तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक सवार परिवार को रौंदा:रीवा में पिता, छोटे बेटे समेत 3 की मौत; शादी का न्योता देने जा रहे थे

रीवा में तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तीनों सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में पिता, छोटे बेटे और भांजी की मौके पर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शनिवार दोपहर रीवा-रायपुर मार्ग पर कोष्टा गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रायपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ऑडी कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भगवान को पहला निमंत्रण कार्ड देने जा रहे थे
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान भागवत विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा और शीतल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, भागवत विश्वकर्मा के बेटे शुभम की 25 फरवरी को शादी तय थी। हिंदू परंपरा के अनुसार शादी का पहला निमंत्रण भगवान को अर्पित किया जाता है। इसी रस्म को निभाने के लिए परिवार बाइक से चिरहुला नाथ मंदिर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। ऑडी कार जब्त, ड्राइवर फरार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। ऑडी कार को जब्त कर लिया गया है, जबकि हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें… रेलिंग तोड़कर कार नहर में गिरी, 3 की मौत: इटारसी में गाड़ी में फंसे युवक विंडो ग्लास पीटते रहे; देखते ही देखते डूब गए इटारसी–पथरोटा मार्ग शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पथरोटा की बड़ी नहर की रेलिंग तोड़ती हुई गहरे पानी में जा गिरी। कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हो गई है। रैसलपुर निवासी लकी पटेल (30) पिता भवानी शंकर पटेल कार चला रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here