Homeदेशतिरुपति लड्‌डू के घी में बाथरूम क्लीनर केमिकल इस्तेमाल हुआ:आंध्र प्रदेश के...

तिरुपति लड्‌डू के घी में बाथरूम क्लीनर केमिकल इस्तेमाल हुआ:आंध्र प्रदेश के CM नायडू का आरोप, कहा- पांच साल तक मिलावट होती रही

आंध्र प्रदेश के CM एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पिछली YSRCP सरकार के दौरान तिरुपति के पवित्र लड्डू ऐसे घी से बनाए गए, जिसमें बाथरूम साफ करने वाले केमिकल मिले हुए थे। पांच सालों तक लड्डू बनाने में केमिकल मिला हुआ घी इस्तेमाल किया गया। कुरनूल जिले के कलुगोटला गांव में सभा को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि पिछली सरकार ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम किया।प्रसाद में मिलावट की गई थी। YSRCP सरकार के समय प्रसिद्ध श्रीशैलम मंदिर में भी मिलावटी घी की सप्लाय किया गया। नायडू ने बताया कि दो तरह के केमिकल होते हैं-एक सब्जियों से बने होते हैं, जो महंगे होते हैं, जबकि जानवरों की चर्बी सस्ती होती है। CM नायडू के आरोप
YSRCP सांसद बोले आरोप झूठे इस पर पलटवार करते हुए YSRCP सांसद वाई वी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि 2022 की CFTRI रिपोर्ट में जानवरों की चर्बी की बात नहीं कही गई थी, हालांकि उसमें घी में मिलावट होने का जिक्र था।
उन्होंने यह भी खारिज किया कि उन्होंने रिपोर्ट को दबाया था और कहा कि अगर दबाना होता, तो वे खुद सैंपल जांच के लिए क्यों भेजते। उन्होंने आरोप लगाया कि SIT रिपोर्ट से मामला साफ होने के बावजूद राज्य सरकार झूठे आरोप फैला रही है और YSRCP को बदनाम करने के लिए होर्डिंग्स लगा रही है। —————————–
ये खबर भी पढ़ें: तिरुपति मंदिर बोर्ड बोला-लड्डू मामले में क्लीन चिट नहीं दी:SIT चार्जशीट में घी में मिलावट के सबूत; CBI रिपोर्ट में चर्बी की पुष्टि नहीं
तिरुपति मंदिर के लड्डू में मिलावट के मामले में मंदिर के बोर्ड तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने कहा का उसने किसी को भी क्लीनचिट नहीं दी है। बोर्ड के चेयरमैन बीआर नायडू ने शुक्रवार को तिरुपति में पद्मावती रेस्ट हाउस में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि SIT की चार्जशीट में श्रीवारी लड्डू बनाने में मिलावटी घी की मौजूदगी साफ तौर पर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कुछ समूह झूठा दावा करके भक्तों को गुमराह कर रहे हैं कि इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here