Homeमध्यप्रदेशतलाकशुदा महिला से ग्वालियर के होटल में रेप:आरोपी एक साल तक शादी...

तलाकशुदा महिला से ग्वालियर के होटल में रेप:आरोपी एक साल तक शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण

ग्वालियर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिचित युवक उसे शादी का झांसा देकर होटल ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शिंदे की छावनी क्षेत्र में अपनी मां के साथ रहने वाली 35 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2011 में हुई थी, लेकिन 2013 में तलाक हो गया था। इसके बाद वह मायके में ही रह रही थी। करीब दो साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात इंदरगंज थाना क्षेत्र के निर्धन नगर निवासी सुमित घुघे से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवती ने उसे अपने तलाक के बारे में बताया, जिस पर आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और भरोसा दिलाया कि उसे इससे कोई समस्या नहीं है। होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म पीड़िता के अनुसार, 22 फरवरी 2025 को आरोपी उसे फूलबाग चौराहे के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसे अलग-अलग मौकों पर होटल ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा। शादी से मुकरा, दी जान से मारने की धमकी जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और बताया कि उसकी सगाई हो चुकी है। साथ ही उसने युवती को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। पुलिस ने दर्ज किया मामला पीड़िता की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here