Homeमध्यप्रदेशड्रेनेज में छोड़ा केमिकल मिला अपशिष्ट जल:इंदौर में 3 औद्योगिक यूनिट पर...

ड्रेनेज में छोड़ा केमिकल मिला अपशिष्ट जल:इंदौर में 3 औद्योगिक यूनिट पर 1 लाख 70 हजार का स्पॉट फाइन

इंदौर नगर निगम की टीम ने सोमवार को नियमों का उल्लंघन करने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि कुछ इकाइयां केमिकल युक्त अपशिष्ट जल सीधे ड्रेनेज लाइन में छोड़ रही थीं, जिससे ड्रेनेज सिस्टम को नुकसान पहुंच रहा था और पर्यावरण तथा जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इस गंभीर अनियमितता को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा संबंधित इकाइयों पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई। जोन क्रमांक 17 के अंतर्गत की गई कार्रवाई में यूनो ट्रेडर्स पर 1 लाख रुपए, रॉयल ट्रेडर्स पर 50 हजार रुपए और एम.एम. ट्रेडर्स पर 20 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया। इस प्रकार तीन इकाइयों पर कुल 1 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। कार्रवाई के दौरान सीएसआई सत्येंद्र सिंह तोमर, ड्रेनेज सब इंजीनियर सिद्धांत मेहता सहित ड्रेनेज सुपरवाइजर और बल्क सुपरवाइजर की टीम मौजूद रही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here