Homeदेशडिप्टी CM केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर...

डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा; लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान हवा में तकनीकी खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर को अमौसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। दरअसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। उन्होंने सुबह हेलीकॉप्टर से ला मार्टिनियर स्कूल के ग्राउंड से उड़ान भरी। सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद 50 किलोमीटर दूर बछरावां तक पहुंच गया था। 2000 फीट की ऊंचाई पर हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। पायलट समझ गया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। पायलट ने तुरंत लखनऊ ATC से संपर्क किया। अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की इजाजत मांगी। इजाजत मिलते ही पायलट ने हेलीकाप्टर को एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। तभी उससे धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते केबिन में धुआं भर गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच हेलीकॉप्टर को अमौसी में उतारा गया। हेलीकॉप्टर के लैंड करते ही सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने तुरंत उसे घेर लिया। उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अब वह दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाएंगे। वहां केशव बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि ला मार्टिनियर कॉलेज (La Marts) से अमौसी एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) की हवाई दूरी लगभग 11-12 किलोमीटर है। हेलीकॉप्टर यूपी सरकार का, नागरिक उड्‌डयन विभाग के पास जिम्मेदारी
केशव मौर्य जिस हेलीकॉप्टर से सफर कर रहे थे, वह यूपी सरकार का है। इसकी जिम्मेदारी नागरिक उड्‌डयन विभाग के पास है। ईशान प्रताप सिंह इस विभाग के निदेशक हैं। वह सीएम के विशेष सचिव भी हैं। केशव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 3 बार उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ चुकी है। केशव के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग- ————————————————– केशव से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- पिछले महीने ब्रिटेन ने वीजा नहीं दिया था, जर्मनी से लखनऊ लौट आए थे

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here