Homeमध्यप्रदेशडायल 112 कर्मी बोला- आज 200 की जगह 300 लूंगा:VIDEO में कहा-...

डायल 112 कर्मी बोला- आज 200 की जगह 300 लूंगा:VIDEO में कहा- दरोगा ने रोका तो मूंछ मुड़वा देना; ट्रक चालकों से की वसूली

रीवा जिले के चाकघाट क्षेत्र में मंगलवार रात डायल 112 में तैनात कर्मी योगेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा ट्रक चालकों से खुलेआम वसूली करने का मामला सामने आया है। सामने आए एक वीडियो में वर्दीधारी कर्मी ट्रक चालकों पर धौंस जमाते हुए प्रति वाहन 300 रुपए वसूलते नजर आ रहा है और पुलिस अधिकारियों की मूंछ मुड़वाने की धमकी दे रहा है। वीडियो में कर्मी खुद ही जेब से पैसे निकालकर दिखाता है। वह कहता है कि, “देखो, सब से 300-300 रुपए ले रहा हूं।” इस दौरान ट्रक और अन्य वाहन चालक उसे पैसे लेकर छोड़ देने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, लेकिन कर्मी लगातार उन पर दबाव बनाते हुए वसूली करता दिख रहा है। देखिए 3 तस्वीरें… ‘दरोगा या थानेदार रोकता है तो उसकी मूंछ मुड़वा दूंगा’ कर्मी योगेंद्र सिंह ठाकुर ट्रक चालकों को धमकाते हुए अपनी धौंस जमाता है। वीडियो में वह कहता है कि, “हमको पैसा देने के बाद अगर कोई दरोगा या थानेदार रोकता है तो उसकी मूंछ मुड़वा दूंगा, फिर मैं ठाकुर नहीं।” ‘दिमाग खराब कर दिया, 200 की जगह 300 लूंगा’ कर्मी वीडियो में आगे यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि, “तुमने मेरा दिमाग खराब कर दिया, इसलिए आज 200 की जगह 300 लूंगा।” साथ ही वह कुछ चालकों का चालान कटवाने की बात कहते हुए दावा करता है कि अब सभी लाइन में आ गए हैं और “महीना फिक्स” कराने की बात करने लगे हैं। चाकघाट क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो जानकारी के अनुसार, घटना का यह वीडियो मंगलवार रात चाकघाट क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुआ है, बल्कि सीधे तौर पर सामने आया है। डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मी का इस तरह वसूली करते हुए सामने आना पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है, यह देखना बाकी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here