सोमवार, 23 मार्च को शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली गुल रहेगी। विद्युत कंपनी 33 केवी जेल रोड फीडर पर इंटरकनेक्शन और जरूरी मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके चलते दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सप्लाई बंद रखी जाएगी। बिजली कटौती से भीतरवार रोड, गुप्तापुरा, महावीरपुरा, मीट मार्केट, मरघट रोड, श्रीराम कॉलोनी और मंडी परिसर प्रभावित होंगे। इसके अलावा जगदंबा कॉलोनी, अमरपुरा खेड़ी, चिनोर रोड, सिरोही बरोठा रोड, दर्शन कॉलोनी, नई बस्ती, प्रेमनगर और लाल पहाड़िया जैसे क्षेत्रों में भी 2 घंटे तक पावर कट रहेगा। कंपनी की अपील विद्युत कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह एक आवश्यक रखरखाव कार्य है। काम की स्थिति को देखते हुए कटौती का समय घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग करने और जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की अपील की है।
