Homeमध्यप्रदेशट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत:गुना में 4 लोगों को...

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा…एक की मौत:गुना में 4 लोगों को 30 मीटर तक घसीटा, पहिया ऊपर से निकला; 3 की हालत गंभीर

गुना के कुशमोदा इलाके में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारों को कुचल दिया। ट्रक बाइक सवारों को करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया। ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। 3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

मक्का लोड ट्रक माल गोदाम की तरफ जा रहा था जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। चिंताहरण की ओर से मक्का लोड ट्रक शहर की तरफ आ रहा था। वह माल गोदाम तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुशमोदा के पास ट्रक ने ओवरटेक करते समय एक-एक कर तीन बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैलाश बाबू धाकड़ और उनके पिता दौलतराम धाकड़ घायल हो गए। कैलाश अपने पिता का इलाज कराने के लिए उदयपुरी से गुना आ रहे थे। वहीं एक्टिवा सवार राजकुमारी सिसोदिया को भी चोटें आई हैं। वह अपने पति के साथ राघौगढ़ से गुना आ रही थीं। युवक के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह अलग हादसे का शिकार बाइक सवार ट्रक के नीचे ही फंस गया। ट्रक बाइक को लगभग 30 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे में बाइक सवार शिवनंदन शर्मा (28) निवासी सुहाय की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह अलग हो गया। दोनों पैर कट गए। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया था। पुलिस को ट्रक बजरंगगढ़ बायपास पर खड़ा मिला कैंट TI अनूप भार्गव ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हालांकि, पुलिस को ट्रक बजरंगगढ़ बायपास पर खड़ा मिला। ड्राइवर नदारद था। पढ़ें पूरी खबर… ट्रक ने पूर्व सरपंच को रौंदा…50 मीटर तक घसीटा सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पूर्व सरपंच को कुचल दिया। वह ट्रक के पिछले टायर में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here