Homeमध्यप्रदेशट्रक ने पूर्व सरपंच को रौंदा...50 मीटर तक घसीटा:सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर...

ट्रक ने पूर्व सरपंच को रौंदा…50 मीटर तक घसीटा:सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर पिछले टायर में फंसा; लोगों ने पीछा कर रोका

सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पूर्व सरपंच को कुचल दिया। वह ट्रक के पिछले टायर में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। घटना सुबह लगभग 11 बजे कोठी के पास रोयनी मोड़ के पास हुई। ट्रक (MP 53 HA 2058) चित्रकूट से सतना की ओर जा रहा था। हादसे में मरने वाला अनूप सिंह (50) मनकहरी का रहने वाला था। वह इसी गांव का सरपंच रह चुका था। सैलून से शेविंग कराकर पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद की 2 तस्वीरें देखिए… ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर घटना के बाद राहगीरों ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया, लेकिन आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने ही कोठी टीआई संतोष तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने टायर के नीचे फंसे शव को निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… नेशनल हाईवे पर बाइक में टक्कर, जीजा-साले की मौत दतिया में रविवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेशनल हाईवे 44 पर सिंध नदी पुल से पहले हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here