Homeमध्यप्रदेशजीभ-नाक काटने के बाद बुजुर्ग तड़पती रही... वीडियो:राजगढ़ में लोग पूछते रहे-...

जीभ-नाक काटने के बाद बुजुर्ग तड़पती रही… वीडियो:राजगढ़ में लोग पूछते रहे- किसने मारा, महिला कराहती रही; पोते से पूछताछ कर रही पुलिस

राजगढ़ जिले में 70 वर्षीय महिला की जीभ और नाक काटकर हत्या के मामले में नया वीडियो सामने आया है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में महिला खेत में घायल हालत में पड़ी दिखाई दे रही है। वह दर्द से तड़प रही है। आसपास खड़े लोग उससे बार-बार पूछ रहे हैं कि उस पर हमला किसने किया? वीडियो में महिला खून से लथपथ है। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। लोग पूछते रहे कि किसने किया हमला वीडियो में मौजूद लोग महिला से पूछ रहे हैं- काकी, किसने मारा तुम्हें… कौन आया था? महिला अस्पष्ट आवाज में जवाब देने की कोशिश कर रही है। वह कराहते हुए जवाब देने की कोशिश कर रही है लेकिन उसके शब्द गले में ही अटक रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति यह भी कहता सुनाई देता है कि काकी बोलने की स्थिति में नहीं है। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम दरअसल, राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना इलाके में 4 मार्च को 70 साल की महिला की नाक और जीभ धारदार हथियार से काट दी गई थी। वह गंभीर हालत में दर्द से तड़पती हुई मिली। परिवार वाले तुरंत खिलचीपुर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। जहां महिला घायल अवस्था में मिली, उसके पास ही एक खटिया भी पड़ी थी। उस पर खून बिखरा मिला। ऐसे में महिला से रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। पोते को हिरासत में लिया है। बेटे और बहू के साथ झोपड़ी में रह रही थी महिला के बेटे ने बताया था कि हम तीन भाई और एक बहन हैं। करीब 30 साल से मां, पिता और एक भाई गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में बनी झोपड़ी में रह रहे हैं। 2 साल पहले पिता का निधन हो चुका है। फिलहाल भाई, भाभी और मां वहीं रह रहे थे। खेत में सिंचाई करने गया था बेटा बेटे ने बताया था कि भाई की पत्नी करीब 10 दिन पहले अपने मायके पक्ष के साथ मजदूरी के लिए राजस्थान गई है। मंगलवार रात भाई पास के खेत में सिंचाई करने गया था, झोपड़ी में मां अकेली रह गई थी। देर रात वह लौटकर झोपड़ी में सो गया। बुधवार सुबह जब वह चाय बनाने के लिए उठा तो मां झोपड़ी में नहीं मिली। पहले उसने सोचा कि वह गांव में किसी काम से गई होंगी, लेकिन गांव में तलाश करने पर भी उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद आसपास के खेतों में खोजबीन की गई। झोपड़ी से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत के बीच मां गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने बताया था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। महिला के पोते को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… मध्य प्रदेश के धार जिले में युवक ने 36 वर्षीय शादीशुदा महिला पर तेजाब डालने की धमकी देकर रेप किया है। आरोपी ने संबंध बनाने से इनकार करने पर महिला को कई बार पीटा भी है। महिला आरोपी से बचने के लिए भागकर एक होटल में गई, वहां भी मारपीट की। आरोपी का नाम सावन चौहान है, जो नजरपुर का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here