Homeछत्तीसगढ़जिला पंचायत सदस्य के पति की दबंगई, पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की:गालियां दी, शख्स...

जिला पंचायत सदस्य के पति की दबंगई, पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की:गालियां दी, शख्स को पीटा; नशे में गाड़ी चला रहे युवक को छुड़ाने पहुंचे थे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वाहन चेकिंग के दौरान जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा के पति विक्की मिश्रा ने जमकर हंगामा किया। खुद को जनप्रतिनिधि बताते हुए पुलिस कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज की गई, एक आरक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस दौरान मौके पर जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा भी मौके पर मौजूद थीं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल एक युवक को पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़ा था, जिसे विक्की मिश्रा और उनकी पत्नी आशा छुड़ाने के लिए पहुंचे थे। हंगामे के बीच आरोपी युवक को मौके से भगा दिया गया, जिसके कारण पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पूरी कार्रवाई नहीं कर सकी। हालांकि इस मामले में ट्रैफिक प्रभारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। विक्की मिश्रा और उनकी पत्नी आशा मिश्रा कांग्रेस समर्थित पदाधिकारी हैं। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, यातायात प्रभारी पी.डी. चंद्रा ने पुलगांव थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार 11 मार्च की रात पुलिस टीम शहर में वाहन चेकिंग पर निकली थी। टीम में आरक्षक भुमिंद्र वर्मा, नीलकंठ यदु, विनीत तिवारी शामिल थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलगांव चौक में रात लगभग 7 बजे से 10 बजे तक चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान वेगनआर कार चालक तुलसीराम को रोका गया। जांच के दौरान चालक शराब के नशे में मिला। पुलिस टीम ने ब्रीथ एनालाइजर से जांच शुरू की, नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी चल रही थी। कार्रवाई के बीच पहुंचे विक्की मिश्रा करीब रात 9:15 बजे कोलिहापुरी निवासी ज्ञानेश्वर मिश्रा उर्फ विक्की मिश्रा अपनी पत्नी आशा मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे। पहुंचते ही पुलिस कार्रवाई में दखल देना शुरू किया। विक्की मिश्रा ने कहा कि वह जनप्रतिनिधि है, उसके आदमी को पकड़ने का अधिकार पुलिस को नहीं है। इसी बात को लेकर ट्रैफिक प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ से बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। आरक्षक को धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के अनुसार विक्की मिश्रा ने ड्यूटी कर रहे आरक्षक विचारदास कुलदीप को गाली दी, जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हंगामे के दौरान आरोपी ने भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट भी की। शराबी चालक को कार सहित भगा दिया इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि विक्की मिश्रा ने शराब के नशे में वाहन चला रहे तुलसीराम को कार सहित मौके से भगा दिया। इसके कारण उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई नहीं हो सकी। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… शराब के नशे में BJP नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा VIDEO: आशीर्वाद लेने आए युवकों को पटक-पटक कर पीटा; कहा-ये मेरा क्षेत्र, मैंने ठीक किया है कांकेर में बीजेपी नेता, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष रामचरण कोर्राम ने शराब के नशे में धुत होकर अपने ही गांव पुसवाड़ा के ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की। ऊपर से सब पर रौब भी झाड़ने लगा। उसने बेशर्मी से कहा कि ”ये मेरा क्षेत्र है, मैंने मारा, ठीक किया।” पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here