Homeछत्तीसगढ़जादू-टोना के शक में भतीजे ने चाचा को काट डाला:कुल्हाड़ी से सिर-कंधे...

जादू-टोना के शक में भतीजे ने चाचा को काट डाला:कुल्हाड़ी से सिर-कंधे पर वार किया, मां की मौत को लेकर चाचा पर शक था

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोना करने के शक में भतीजे ने टंगिया से अपने ही चाचा को काट डाला। उसने सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किया। वारदात के बाद पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, वारदात 3 फरवरी 2026 की है। मृतक की पहचान कोसा मंडावी (50) के रूप में हुई है। आरोपी मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी (27) को शक था कि उसकी मां सुकड़ी मंडावी की मौत जादू-टोना के कारण हुई है, जिसका जिम्मेदार उसका चाचा कोसा मंडावी है। ऐसे में उसने चाचा की हत्या की साजिश रची और मौका पाते ही टंगिया से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, मंगलवार को पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम पोंदुम -2 के गोटखुटापारा में कोसा मंडावी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान कोसा का शव घर के आंगन में खून से लथपथ मिला। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते ही पुलिस ने जांच तेज की। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि भतीजा मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी को शक था कि उसकी मां सुकड़ी मंडावी की मौत जादू-टोना के कारण हुई है। मां की मौत जिम्मेदार उसका चाचा कोसा मंडावी है। ऐसे में उनके बीच आए दिन विवाद भी होता था। मां की मौत का बलदला लेने रची साजिश इस दौरान मुड़ा ने अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची और 3 फरवरी को मौका पाते ही कोसा के घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। हत्या के बाद जंगल में छिपा आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। 4 फरवरी को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम पोंदुम और जारम के बीच जंगल में छिपा है। इसके बाद पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और खून से सना हाफ नेकर जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में ASP आरके बर्मन ने कहा कि 48 घंटे के अंदर ही हत्यारे को पकड़ लिया गया है। जादू-टोना के शक में वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल दाखिल कर दिया गया है। ……………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में शराब पार्टी में दोस्त को चाकू से काट-डाला,VIDEO: वर्चस्व की लड़ाई में विवाद, 5 युवकों ने घेरकर मारा; एक की हालत गंभीर रायपुर में देर रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here