Homeमध्यप्रदेशजर्जर रेलवे बिल्डिंग का मलबा गिरा, MCM कर्मचारी की मौत:खंडवा में स्क्रैप...

जर्जर रेलवे बिल्डिंग का मलबा गिरा, MCM कर्मचारी की मौत:खंडवा में स्क्रैप निकालने के दौरान हादसा, एक की हालत गंभीर

खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन पुलिया इलाके में शुक्रवार को एक हादसा हो गया। मीटर गेज के पुराने और जर्जर रेलवे कार्यालय से लोहा निकालने के दौरान अचानक भवन का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी शशिकांत कश्यप पिता रामदुलारे कश्यप, उम्र 41 साल, निवासी शंकर नगर खंडवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से खंडहर बने इस पुराने रेलवे भवन से स्क्रैप निकालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक संरचना कमजोर पड़ने से उसका एक हिस्सा गिर गया और वहां काम कर रहे कर्मचारी मलबे के नीचे दब गए। जेसीबी से हटाया गया मलबा सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंची। रेल अधिकारियों ने भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया। घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शशिकांत को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि, शशिकांत रेलवे में मास्टर क्राफ्ट्समैन के पद पर कार्यरत थे। मृतक रेलवे कर्मचारी शशिकांत कश्यप चार बहनों में इकलौता भाई था। साथ ही दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। एक बेटी की उम्र 11 साल और दूसरी की उम्र दो साल हैं। वहीं उनके सहायक वीरेंद्र को हाथ में चोट आई है, जिन्हें स्टेशन मास्टर अरविंद साहा ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जर्जर भवन में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here