Homeमध्यप्रदेशजयपुर में सड़क हादसा, MP के 5 लोगों की मौत:ड्राइवर को झपकी...

जयपुर में सड़क हादसा, MP के 5 लोगों की मौत:ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ट्रेलर में जा घुसी कार

जयपुर के चाकसू में हुए सड़क हादसे में महिला सहित 5 कार सवार लोगों की मौत हो गई। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। उसके परखच्चे उड़ गए। शव बुरी तरह गाड़ी में फंस गए थे। मरने वाले सभी लोग जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। सभी महाकाल (उज्जैन) के दर्शन के बाद खाटूश्यामजी (सीकर) के दर्शन करने के लिए निकले थे। चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया- चाकसू के टिगरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुर्घटना हुई। क्रेन की मदद से गाड़ी को साइड में कराया गया। हादसे के बाद की PHOTOS… 4 की मौके पर मौत, एक ने रास्ते में दम तोड़ा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मरने वालों में रेशमा श्रीवास्तव (55) पत्नी अखिलेश श्रीवास्तव, पीयूष राय पुत्र राजेश राय, रजक राहुल पुत्र बबलू रजक, ड्राइवर अनुराग (25), शानू शामिल हैं। रजक राहुल खेरमाई मंदिर के पास जबलपुर सिटी का रहने वाला था। नेशनल हाईवे पर जाम लगा
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को चाकसू उपजिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। दुर्घटना थाना सेकेंड के जांच अधिकरी जयसिंह ने बताया- दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। महाकाल के दर्शन के बाद खाटूश्यामजी जा रहे थे
रेशमा श्रीवास्तव (मृतक) की बेटी पलक श्रीवास्तव ने बताया- मम्मी, ड्राइवर अनुराग, रजक राहुल, शानू और पीयूष के साथ दो दिन पहले उज्जैन में श्री महाकालेश्वर महादेव के दर्शन करने निकली थी। 13 फरवरी को उज्जैन में दर्शन करने के बाद वो लोग खाटू श्याम जी (रिंगस, सीकर) दर्शन करने जा रहे थे। गाड़ी में सवार शानू रेशमा का ड्राइवर रह चुका है। रजक राहुल, अनुराग का दोस्त था और पीयूष इनका ही परिचित था। पलक को तो अभी तक यह भी नहीं पता कि उनकी मां रेशमा श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहीं, उन्हें तो सिर्फ मां के घायल होने की जानकारी दी गई है। …. राजस्थान में हादसे की यह खबर भी पढ़िए… FSL वैन को ट्रक ने टक्कर मारी, कॉन्स्टेबल की मौत, मुठभेड़ की जगह से सैंपल लेने गई थी जांच टीम पाली में देर रात एफएसएल वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। कॉन्स्टेबल एफएसएल टीम को एक दिन पहले बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ वाली जगह लेकर गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here