Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला:सिगरेट पीने को लेकर हुआ विवाद;...

जबलपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला:सिगरेट पीने को लेकर हुआ विवाद; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर में शनिवार शाम को शराब के नशे में धुत बाइक सवारों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारियों से जमकर विवाद करते हुए उस पर हमला कर दिया, जिसके चलते उसे गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी लगते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना गौर-सालीवाड़ा मुख्य मार्ग स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप का है। वारदात के दौरान आरोपियों ने पत्थरबाजी भी की है। अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल पंप कर्मचारी अंशुल पटेल साथियों के साथ काम कर रहा था, उसी दौरान बाइक में सवार तीन लोग पंप पहुंचे और पेट्रोल भरवाने के लिए कहा। आरोपियों में से एक युवक सिगरेट पी रहा था, जिसे देखते हुए पंप संचालक ने मना किया तो विवाद करने लगा, इस बीच तीन लड़के आ गए, जिन्होंने पंप कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। अंशुल ने बताया कि दो बाइक में आरोपी सवार होकर आए थे, जबकि उनकी कार थोड़ी ही दूर खड़ी हुई थी। बरेला थाने में पदस्थ आरक्षक राज किशोर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों जो कि चाकूबाजी में घायल हुए है, उन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। पुलिस ने सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। स्टाफ ने उन्हें खदेड़ा तो युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने पंप कर्मियों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here