Homeमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा सहित 4 जिलों की कांग्रेस कार्यकारिणी हुई होल्ड:30 जनवरी को हुई...

छिंदवाड़ा सहित 4 जिलों की कांग्रेस कार्यकारिणी हुई होल्ड:30 जनवरी को हुई थी घोषणा; अब AICC ने तय की जिला पदाधिकारियों की संख्या

एमपी में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिले की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संख्या को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। कमलनाथ के पीसीसी अध्यक्ष रहते जिलों से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अनगिनत पदाधिकारी हो गए थे। अब जीतू पटवारी के निर्देश पर बनाई गई जिला कांग्रेस कमेटियों पर भी एआईसीसी ने आपत्ति लेते हुए 4 जिलों की कार्यकारिणी होल्ड कर दी गई हैं। 30 जनवरी को घोषित हुई थी 4 DCC पिछले महीने 30 जनवरी को छिंदवाड़ा, मऊगंज, झाबुआ और सागर की जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) घोषित की गई थीं। इस लिस्ट में छिंदवाड़ा की जिला कांग्रेस कमेटी में 250 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल थे। जबकि सागर की जिला कार्यकारिणी में 141, मऊगंज की डीसीसी में 59 पदाधिकारी शामिल थे। एआईसीसी ने तय कर दी पदाधिकारियों की संख्या पहली लिस्ट में छिंदवाड़ा, सागर, मऊगंज और झाबुआ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संख्या को लेकर आई आपत्तियों के बाद एआईसीसी ने चारों जिलों की लिस्ट रिप्लेस करने के निर्देश दिए हैं। एआईसीसी के निर्देश पर एमपी कांग्रेस की ओर से जिला कार्यकारिणी के गठन की गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें जिला पदाधिकारियों की संख्या भी जिलों के अनुसार तय कर दी गई है। संगठन प्रभारी बोले- कैंसिल नहीं हुई, कार्यकारिणी रिप्लेस होगी
एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने कहा- जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी कैंसिल नहीं हुई है। एआईसीसी ने जिला पदाधिकारियों की संख्या तय कर दी है। उसके अनुसार प्रदेश भर में जिला कांग्रेस कमेटी गठित होंगी। जिन जिलों की कार्यकारिणी घोषित हो गई थी, उन्हें रिप्लेस किया जाएगा
अब जानिए नई गाइडलाइन के मुताबिक कितने जिला पदाधिकारी होंगे..
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र के साथ एक फॉर्मेट के अनुसार, जिला कार्यकारिणी का गठन दो श्रेणियों (31 सदस्यीय और 51 सदस्यीय) में किया गया है। इसमें यह कहा गया है कि जिला कार्यकारिणी की (31/51) की संख्या के अतिरिक्त 50% पद विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। जैसे 50 पदाधिकारी बनेंगे तो उनका 50% यानी 25 होता है तो 25 सदस्य पदाधिकारियों के अलावा गिने जाएंगे, यानी जिला पदाधिकारियों और सदस्यों को मिलाकर 75 संख्या रहेगी। 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी (24 जिलों के लिए) जिन जिलों में दो विधानसभा सीटें हैं, वहां 31 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी होगी। अध्यक्ष: 01 उपाध्यक्ष: 06 महामंत्री: 08 सचिव: 10 संयुक्त सचिव: 05 कुल पद: 31 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी (47 जिलों के लिए) बड़े जिलों के लिए 51 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी निर्धारित की गई है। ये वो जिले हैं, जहां विधानसभा सीटों की संख्या तीन से नौ के बीच है। अध्यक्ष: 01 उपाध्यक्ष: 10 महामंत्री: 12 सचिव: 18 संयुक्त सचिव: 10 कुल पद: 51 विशेष नियुक्तियां और नियम: विशेष आमंत्रित सदस्य: जिला कार्यकारिणी की कुल संख्या के 50 प्रतिशत सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे। इनमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला/जनपद पंचायत अध्यक्ष, पूर्व महापौर और नगर पालिका/परिषद के अध्यक्ष शामिल होंगे। समय सीमा: जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव 10 दिन के अंदर अनिवार्य रूप से प्रदेश कार्यालय भेजना होगा। कोषाध्यक्ष: जिला अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी के ‘महामंत्री’ में से ही किसी एक को ‘कोषाध्यक्ष’ मनोनीत करेंगे। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में 73 जिला महामंत्री बनाए जीतू पटवारी के निर्देश पर 30 जनवरी को एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने 18 जिलों में संगठन महासचिवों की नियुक्ति की थी। छिंदवाड़ा, सागर और मऊगंज की जिला कांग्रेस कमेटी की लिस्ट एमपी कांग्रेस की ओर से घोषित की गई थी। इनमें पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की जिला कांग्रेस कमेटी(DCC) में पदाधिकारियों और सदस्यों को मिलाकर 258 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ और नकुलनाथ को जिला कांग्रेस कमेटी में संरक्षक बनाया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here