Homeमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा में डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग, दो झुलसे:50 लाख से ज्यादा...

छिंदवाड़ा में डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी आग, दो झुलसे:50 लाख से ज्यादा का नुकसान, समय रहते घर से निकाले 28 लाख रुपए

छिंदवाड़ा के सोनपुर रोड स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। देर रात लगी आग पर सुबह 6 बजे के बाद काबू पाया गया लेकिन बीच-बीच में धुआं अभी भी उठ रहा है। आग बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां लगातार पानी डालती रही। इसके अलावा नगर निगम के 4 टैंकर भी मौके पर लगाए गए थे, लेकिन फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में रखे पॉलीथिन और डिस्पोजल सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती गई। फैक्ट्री मालिक और परिवार भी झुलसे यह फैक्ट्री दीपक साहू (30) पिता लालचंद साहू की बताई जा रही है। आग लगने के समय फैक्ट्री परिसर में बने घर में उनका परिवार मौजूद था। आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग झुलस गए। उन्हें बचाने के प्रयास में फैक्ट्री संचालक दीपक साहू भी घायल हो गए। बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल भेजा गया, वहीं डॉक्टर मनन गोगिया ने मौके पर पहुंचकर दीपक साहू का प्राथमिक उपचार किया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री को जलता देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोग उन्हें संभालते नजर आए। फैक्ट्री परिसर में सिलेंडर और जनरेटर के लिए डीजल भी रखा हुआ था। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए इन्हें बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 28 लाख रुपए नगद बचाए आग तेजी से फैलने के दौरान घर में रखी 28 लाख रुपए की नगद राशि को परिजनों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि घर का अन्य सामान आग की चपेट में आ गया। फैक्ट्री के पास स्थित खेतों में भी आग की चिंगारी गिरने से फसल जल गई। आग फैलने के दौरान लोग पहले अपनी जान बचाने में लगे रहे, इसके बाद आग बुझाने में जुट गए। प्रशासन और जनप्रतिनिधि पहुंचे मौके पर घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात नायब तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं भाजपा नेता अरविंद राजपूत, डॉक्टर मनन गोगिया सहित कई समाजसेवी भी मौके पर पहुंचकर मदद में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इस भीषण आगजनी में करीब 50 लाख रुपए से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग पर सुबह काबू पर उठ रहा धुआं कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि सुबह के समय तक आग पर काबू पाया गया है लेकिन अंदर सामग्री ज्यादा होने के चलते धुआँ उठ रहा है एहतियात के तौर पर अभी टीम तैनात है

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here