Homeमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा में डंपर ने छात्र कों रौंदा, मौत:सड़क किनारे स्कूटी के पास...

छिंदवाड़ा में डंपर ने छात्र कों रौंदा, मौत:सड़क किनारे स्कूटी के पास खड़ा था मैकेनिकल फर्स्ट ईयर स्टूडेंट

छिंदवाड़ा जिले के खिरसाडोह में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पालीटेक्निक कॉलेज के छात्र की मौत हो गई। टीवीएस एजेंसी के सामने रेत से भरे एक बेलगाम डंपर ने छात्र को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़कुही के प्रेम नगर निवासी चिरनजीत इंदौरकर के रूप में हुई है, जो पालीटेक्निक खिरसाडोह में मैकेनिकल फर्स्ट ईयर का छात्र था। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। हादसे के बाद शव को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही परासिया पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। स्कूटी सहित डंपर के टायर में फंसा छात्र प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चिरनजीत सड़क किनारे अपनी स्कूटी के पास खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्र स्कूटी सहित डंपर के पिछले टायर में फंस गया। डंपर चालक उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here