Homeमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा बस हादसे की 15 दर्दनाक तस्वीरें:महिला-बच्चे के हाथ कटकर अलग; सड़क...

छिंदवाड़ा बस हादसे की 15 दर्दनाक तस्वीरें:महिला-बच्चे के हाथ कटकर अलग; सड़क पर पड़ी रहीं लाशें, चीखते-चिल्लाते रहे घायल

छिंदवाड़ा के सिमरिया में बस और पिकअप की टक्कर के बाद चारों तरफ चीख-पुकार गूंजने लगी। कुछ ही पलों में खुशियों से भरी बस मातम में बदल गई। सड़क पर बिखरे जूते-चप्पल, टूटी सीटें और खून से सना डामर हर चीज इस हादसे की भयावह कहानी बयां कर रही थी। लोग अपनों को ढूंढते हुए बेसुध इधर-उधर भाग रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई यात्रियों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। एक महिला और मासूम बच्चे का हाथ कटकर अलग जा गिरा, तो कई लोगों के सिर फट गए। घायल सड़क पर तड़पते रहे, कोई पानी के लिए पुकार रहा था, तो कोई दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहा था। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं। CM मोहन के कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग बस में सवार ज्यादातर लोग आसपास के गांवों से थे, जो CM मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रहे थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन जाएगा। हादसे के बाद का दृश्य किसी भी इंसान को अंदर तक हिला देने वाला था। सड़क पर पड़ी लाशें, रोते-बिलखते परिजन और घायलों की कराह हर तरफ सिर्फ दर्द ही दर्द था। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया, लेकिन कई जिंदगियां तब तक बुझ चुकी थीं। यह हादसा उन परिवारों के लिए एक ऐसा जख्म बन गया है, जो वक्त के साथ भी शायद कभी नहीं भर पाएगा। अब देखिए हादसे से जुड़ीं 15 तस्वीरें…
हादसे से जुड़ी मुख्य खबर पढ़िए… मध्यप्रदेश-CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 मौतें:30 से ज्यादा घायल; महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग, छिंदवाड़ा के सिमरिया में हादसा छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डीन अभय सिन्हा ने कहा- मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसके सिर पर गंभीर चोट है। खून के थक्के जम गए हैं। बाकी घायलों को यहीं रखा गया है। पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here