Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 5 मौतें, जिंदा जला ड्राइवर:मेले से लौट...

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 5 मौतें, जिंदा जला ड्राइवर:मेले से लौट रहे मामा-भांजे समेत 3 की गई जान; पिकअप ने युवक को रौंदा

छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की जान चली गई। जांजगीर-चांपा जिले में 8 फरवरी की सुबह रॉन्ग साइड आ रही 3 ट्रेलर में जोरदार टक्कर हुई। जिसके बाद तीनों गाड़ी में आग लग गई। एक गाड़ी का ड्राइवर जिंदा जल गया। अन्य 2 घायल हुए हैं। दूसरा मामला राजनांदगांव जिले का है। जहां शनिवार (7 फरवरी) शाम बाइक पर सवार होकर 5 लोग मेला देखकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक ट्रक ड्राइवर अचानक गाड़ी मोड़ने लगा। इससे उनकी बाइक ट्रक में जा घुसी। हादसे में मामा-भांजे सहित 3 की जान चली गई। जबकि 2 अन्य बच्चे गंभीर घायल हुए हैं। वहीं, तीसरी घटना सूरजपुर जिले की है जहां शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने 2 बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया। सड़क हादसे की तस्वीरें देखिए केस 1- जिंदा जला ड्राइवर पहली घटना जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर कोटगढ़ के पास 8 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आग लगते ही चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जबकि एक अन्य ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं मृतक सुखनंदन गोड (32) के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। केस 2- मामा भांजे समेत 3 की मौत दूसरी घटना राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के ग्राम धनीद का रहने वाला सूरज यादव (24) अपनी बहन घर ग्राम जराही आया था। 7 फरवरी की शाम 4 बजे भांजों के साथ ग्राम थनौद से मड़ई मेला देखने के बाद जराही जा रहे थे। इस दौरान धनांश इंजीनियरिंग स्टील कंपनी के सामने ट्रक ड्राइवर अचानक गाड़ी मोड़ने लगा। ऐसे में पीछे चल रही बाइक बेकाबू हो गई और टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि सूरज यादव और 2 भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जबकि राहुल यादव (11) और ईशान यादव (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दुर्ग के रहने वाले थे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर पुलिस को बाइक के पास से शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस तीनों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। केस 3- बाइक सवार की मौत तीसरी घटना सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल, बैकुंठपुर रोड पर सूतिया नाला के पास हाईवे पर 7 फरवरी की रात तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार युवक सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धान से लदे एक पिकअप ड्राइवर ने उनकी बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 4 सड़क हादसे, कांग्रेस नेता समेत 8 मौतें: बिलासपुर में पूर्व NSUI संयोजक-कारोबारी की जान गई, रायपुर में CM हाउस के सामने बच्चे की मौत छत्तीसगढ़ में अलग-अलग चार सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। पहली घटना कोरबा की है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में NSUI के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और ऑटोमोबाइल एजेंसी मालिक की मौत हो गई, जबकि कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here