Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में कोल कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड:बिलासपुर में फिल ग्रुप...

छत्तीसगढ़ में कोल कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड:बिलासपुर में फिल ग्रुप के घर-ऑफिस में दबिश; जांजगीर-चांपा में तिरुपति मिनरल्स के ऑफिस में छापा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में कोल कोराबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की टीम ने रेड मारी है। बिलासपुर में फिल ग्रुप के फैक्ट्री और घर समेत अलग-अलग ठिकानों पर टीम ने एक साथ दबिश दी है। जबकि जांजगीर-चांपा में तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में IT टीम ने छापा मारा है। बिलासपुर में IT की टीम ने फिल ग्रुप की ठिकानों पर दबिश दी है। अधिकारी SIR (सर्वे/इंस्पेक्शन रिपोर्ट) की सर्वे टीम बनकर कार्रवाई कर रहे हैं। टीम की गाड़ियों में SIR के स्टीकर भी लगे हुए हैं। फिलहाल, टीम श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास में जांच और दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। कार्रवाई के दौरान टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा हैं। दस्तावेज और रिकॉर्ड की चल रही जांच अफसरों की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोल वाशरी में बड़े पैमाने पर कोल मिक्सिंग के साथ टैक्स में हेराफेरी की जा रही थी। कारोबारी टैक्स बचाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे थे। कारोबार से होने वाली आय की तुलना में कम टैक्स भुगतान किए जाने की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आए। वहीं जानकारों का कहना है कि आयकर टीम को कंपनी के रिकॉर्ड में कई खामियां मिली हैं और टैक्स चोरी के भी प्रमाण सामने आए हैं। बिलासपुर में 2 माह पहले स्टेट जीएसटी की रेड, अब IT टीम पहुंची इससे पहले बिलासपुर में दिसंबर में स्टेट जीएसटी की टीम ने तीन कोल कारोबारियों के घर में रेड की थी। तब जीएसटी की कार्रवाई के डर से महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ सरेंडर किए थे। इसके दूसरे दिन फिल ग्रुप ने 11 करोड़ और पारस कोल वाशरी ने 6 करोड़ 50 लाख रुपए सरेंडर किए। इस तरह तीनों कारोबारियों ने मिलाकर 27 करोड़ 50 लाख सरेंडर किए थे। माना जा रहा है कि जीएसटी से मिले इनपुट के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। जांजगीर-चांपा में तिरुपति मिनरल्स के दफ्तर पर छापा जांजगीर-चांपा जिले के चांपा-बिर्रा रोड स्थित तिरुपति मिनरल्स के कार्यालय में आयकर विभाग (IT) की टीम ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने कोयला व्यापारी अंशुमान मुरारका के दफ्तर में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि टीम सुबह से ही कार्यालय में मौजूद है और दस्तावेजों, लेनदेन, वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है। आयकर विभाग के अधिकारी कार्यालय के भीतर बैठकर आय-व्यय और खातों की पड़ताल कर रहे हैं। तिरुपति मिनरल्स के प्रोप्राइटर अंशुमान मुरारका कोयला व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग की ओर से व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण कागजातों की जांच की जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ………………………. आईटी रेड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में IT रेड…300 करोड़ की टैक्स चोरी की आशंका:ब्लैकमनी को रियल-एस्टेट में लगाया, 20 कंपनियां जुड़ी; लोहा-स्टील कारोबारियों से डिलीट डेटा भी रिकवर
छत्तीसगढ़ के आयरन-स्टील कारोबारी और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर इनकम टैक्स के अफसरों की कार्रवाई रविवार को चौथे दिन भी जारी है। आयकर विभाग की टीम ने 4 दिसंबर की सुबह करीब 45 जगहों पर छापा मारा था। अफसरों को 300 करोड़ से ज्यादा के टैक्स चोरी का शक है। जांच टीम में 200 अधिकारी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here