छतरपुर में शुक्रवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। सुबह 9:30 बजे तक सूरज नहीं निकला था, हालांकि दोपहर तक निकलने की संभावना जताई गई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार के 17.2 डिग्री से करीब 3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, रात में बादल छाए रहने के कारण तापमान बढ़ा है। दिन का तापमान रहेगा कम
गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री था, लेकिन शुक्रवार को बादलों की वजह से यह 30 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह का तापमान करीब 22 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 87% और विजिबिलिटी 4000 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इसके चलते दिल्ली-ग्वालियर से लेकर बुंदेलखंड तक बादल छाए हुए हैं और दिनभर मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। आज-कल रहेगा ऐसा ही मौसम
आज और कल मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसके बाद शनिवार तक मौसम साफ होने की संभावना है और तापमान फिर से बढ़ सकता है। फसलों को नुकसान होने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, खड़ी फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ होगा, लेकिन खेतों में रखी कटी फसलें गीली हो सकती हैं, जिससे थ्रेसिंग में परेशानी आ सकती है। अगर बादल बने रहे और धूप नहीं निकली, तो फसल गीली रहने से दाने काले पड़ सकते हैं और नुकसान हो सकता है। हालांकि संभावना है कि शनिवार तक मौसम साफ हो जाएगा।
